18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर काजी ने ईद की नमाज का जारी किया टाइम टेबल, बोलें- 2 शिफ्टों में होगी नमाज

Unnao City Qazi: उन्नाव में ईद का त्यौहार मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। शहर के जी ने बताया कि दो सीटों में नमाज अदा की जाएगी। धर्म गुरुओं के भी नाम निश्चित कर लिए गए हैं।

2 min read
Google source verification
जानकारी देते शहर काजी, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Preparations for Eid complete in Unnao: उन्नाव शहर काजी ने ईद की नमाज को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। चांद दिखने के आधार पर ईद की तारीख निश्चित होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नमाज दो शिफ्टों में अदा की जाएगी। नमाज पढ़ने वालों से उन्होंने अपील की कि समय का विशेष ध्यान रखें। जिससे कि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार मोहब्बत का त्यौहार है। जिसमें सेवाइयों की मिठास है। ऐसा कोई काम ना करें जिससे कि माहौल न बिगड़े।

कब होगी ईद, क्या कहते हैं सरकारी?

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के शहर काजी निसार अहमद ने कहा कि 20 या 21 मार्च को शहर में ईद की नमाज अदा करने की उम्मीद है। इसका निर्णय चांद दिखने के बाद होगा। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ईद की नमाज दो सीटों में अदा की जाएगी। पहली नमाज 7:30 से होगी जो वह स्वयं मौलाना निसार अहमद की इमामत में होगी, जबकि दूसरी नमाज सुबह 8:15 बजे होगी। जिसकी इमामत मौलाना मोहम्मद वसीम अत्तारी अदा कराएंगे। उन्होंने नमाज अदा करने के लिए आने वालों से अपील की कि वे समय से पहले ईदगाह पहुंच जाएं।

ईदगाह और मस्जिद के अंदर अदा होगी नमाज

शहर काजी ने बताया कि नमाज ईदगाह के अंदर अदा की जाएगी, बाहर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शहर में जितनी भी मस्जिदें हैं, सभी जगह नमाज मस्जिदों के अंदर ही होगी। कहीं पर भी सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। यह बड़ी जिम्मेदारी है और सभी को इसका पालन करना चाहिए।

भाई-चारे के साथ मनाया जाए त्यौहार

शहर काजी ने बताया कि ईद का त्यौहार सेवाइयों का त्यौहार है, खुशी का त्यौहार है, गले मिलने और भाईचारे का त्यौहार है। वह चाहते हैं कि मोहब्बतों के साथ यह त्योहार मनाया जाए, सादगी और संजीदगी के साथ त्यौहार मनाया जाए। ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे कि शहर का माहौल बिगड़े।

सभी मस्जिदों में अलग-अलग समय पर होगी नमाज

शहर के ईदगाह और सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने का समय मस्जिद कमेटी की तरफ से मुकर्रर किया गया है। प्रमुख रूप से बड़ी ईदगाह, छोटी ईदगाह छोटा चौराहा, अत्ताउल्लाह मस्जिद सदर में नमाज अदा की जाएगी। यहां पर की नमाज में शामिल न हो पाने वाले अन्य मस्जिदों में पहुंचकर निश्चित समय पर ईद उल फितर की नमाज अदा कर सकते हैं। हर मस्जिद का अलग-अलग समय निश्चित किया गया है। जिससे कि सभी ईद की नमाज अदा कर सकें। ‌