Sakshi Maharaj statement on Rahul Gandhi, Priyanka Vadra, Akhilesh Yadav साक्षी महाराज ने रामजीलाल सुमन और अखिलेश यादव के रिश्ते पर सवाल किया। बोले अखिलेश कैसे यदुवंशी है? जिन्हें गौशाला से दुर्गंध आती है। राहुल गांधी को बचकानी हरकत करने वाला बताया। बोले वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी पर मुट्ठी भर लोगों का कब्जा है।
Sakshi Maharaj statement on Rahul Gandhi, Priyanka Vadra, Akhilesh Yadav उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी प्रियंका गांधी अखिलेश यादव ओवैसी सहित विपक्ष पर जमकर हमला किया है उन्होंने कहा कि अपने आपको यदुवंशी खाने वाले अखिलेश यादव को बकरा, बकरी, भैंसा, भैंसी कटने वाली जगह से दुर्गंध नहीं आती। राहुल गांधी पर उन्होंने कहा की बचकानी हरकत करते हैं। वक्फ बोर्ड पर मुट्ठी भर मुसलमानों ने कब्जा किया है। जिनमें ओवैसी भी शामिल है। आज 70 प्रतिशत मुसलमान मोदी का मुरीद हो गया। केरल के ईसाई और पटना साहब वाले भी खुश है। साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में साक्षी महाराज ने कहा कि कुछ लोग राष्ट्र विरोधी बयान देते हैं। भारतीय संविधान पर विश्वास नहीं रखते हैं। बचकानी बातें करता है तो प्रश्न उठता है कि उस व्यक्ति में बुद्धि है भी कि नहीं? सांसद साक्षी महाराज राहुल गांधी पर टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नए कानून बनाए और खराब कानून हटाए जाते हैं। लोकसभा में बहस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने अपनी बात क्यों नहीं रखी? अब अधिवेशन में बयान दे रहे हैं।
साक्षी महाराज ने कहा कि वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी ओवैसी जैसे मुट्ठी भर लोगों के हाथ में है। देश का मुसलमान ओवैसी से कह रहा है तुमने पार्लियामेंट में बिल फाड़ा है। अब कब्जा की गई जमीनों को छोड़ दो। ओवैसी अरबों रुपए की जमीन पर कब्जा किए बैठे हैं। गरीब मुसलमानों, झुग्गी झोपड़ी में रह रहा है। उनको इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए 70 प्रतिशत मुसलमान मोदी का मुरीद हो गया है। केरल के सारे ईसाई धर्मगुरु, पटना वाले पटना साहब सभी मोदी के मुरीद हैं।
साक्षी महाराज ने कहा कि कुंभमेला प्रयागराज में लगाया। आवाज आई कि यह कुंभ की जगह पर लगाया गया है। नया पार्लियामेंट वक्फ, लाल किला भी वक्फ की जगह है। एक दिन पूरे हिंदुस्तान को वक्फ की जगह बता कर हम लोगों को बेदखल करने की सोच रहें थे।
साक्षी महाराज ने कहा कि भू-राजस्व अभिलेखों का मलिक कलेक्टर होता है। वही निर्णय करेगा कि जमीन किसकी है? जिसके पास कागज होंगे। जमीन उसकी रहेगी। जिसने कब्जा किया है, उसे छोड़ना पड़ेगा।
राहुल गांधी, अखिलेश यादव, विपक्ष के लोग अभी कुछ दिन चिल्लाएंगे। वैसे ही जैसे कीड़ों पर दवा डालने से वह बिलबिलाते हैं। यह लोग भारत की नींव के कीड़े हैं। जो देश को खोखला कर रहे थे। हिंदू मुसलमान का झगड़ा करा रहे थे। इसके दूरगामी परिणाम निकलेंगे। इसलिए परेशान है। अब इनका वोट बैंक भी खिसक जाएगा।
साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश अपने नाम के आगे यादव लगते हैं। खुद को यदुवंशी कहते हैं और उन्हें गायों के गौशाला में दुर्गंध आती है। क्या हो में उनकी बुद्धि को? जहां भैंस, गाय, बकरी, बकरा, मुर्गी काटे जाते हैं। वहां उन्हें दुर्गंध नहीं आती है। गांव में बनने वाले गौशाला में उन्हें दुर्गंध आती है।
साक्षी महाराज ने कहा कि यदि वास्तव में राष्ट्रवादी पार्टी है तो सांसद रामजीलाल सुमन को तत्काल पार्टी से निकाल देना चाहिए। बाबर, औरंगज़ेब को अपना बाप, मसीहा बता रहे हैं। राणा सांगा, शिवाजी को गालियां दे रहे हैं। इस प्रकार के लोग उनके सांसद हैं। पहले एक आजम खान थे। अब इधर राम जी लाल सुमन आ गए। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि यह गलतियां वह स्वयं कर रहे हैं या उनसे करवाया जा रहा है। यदि करवाया जा रहा है तो 2027 का परिणाम खुद बता देगा। और यदि नहीं करवा रहे हैं तो ऐसे लोगों को पार्टी से निकल जाए।