उन्नाव

शिया समुदाय इजरायली वस्तुओं का करेगा बहिष्कार, मजलिस में अन्य के खिलाफ आवाज उठाने की मांग

Shia community boycotts Israeli goods उन्नाव में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनाई की मौत पर जलसा का आयोजन किया गया। जिसमें अमेरिका और इजरायल के खिलाफ लोगों में आक्रोश दिखा। ‌

less than 1 minute read
Mar 01, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Shia community boycotts Israeli goods: उन्नाव के शिया जामा मस्जिद में आयतुल्ला खामनाई को श्रद्धांजलि देने के लिए एक जलसा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने आयतुल्ला खामनाई के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। मौलाना रजा अब्बास और मौलाना आबिद अब्बास ने अपने संबोधन में आयतुल्ला ख़ामनाई की प्रभावशाली भूमिका और वैश्विक मुद्दों पर उनकी स्पष्ट राय को याद किया। अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता व्यक्त की।

ये भी पढ़ें

एसएसपी की तबादला एक्सप्रेस: निरीक्षक राकेश कुमार बांगरमऊ भेजे गए, एक लाइन हाजिर

सुप्रीम लीडर को बताया धर्मगुरु

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनाई की मौत पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मौलाना रजा अब्बास ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनाई की इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह मजलूमों के साथ खड़े रहते थे। इजराइल फिलिस्तीन में मस्जिद और अस्पताल के ऊपर हमला कर रहा है। उस हमले को रोकने के लिए ईरान के सुप्रीम लीडर खड़े हुए थे। जिसके कारण इजराइल ने उनकी हत्या की है। हम लोग इजरायली प्रोडक्ट जो भारत में चल रहे हैं, उनका बहिष्कार करेंगे।

सुप्रीम लीडर हमारे मजहबी लीडर

मौलाना आबिद अब्बास नकवी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल जुल्म कर रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या कर दी गई है। जिसके खिलाफ जलसा किया है। वे हमारे मजहबी लीडर थे। इसका सियासत से कोई लेना-देना नहीं है। शोक सभा में मौजूद लोगों ने वैश्विक स्तर पर हो रहे संघर्षों पर दुख व्यक्त करते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने को कहा।

Also Read
View All

अगली खबर