27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में हत्या के बाद चेहरे को तेजाब से जलाया, नहीं हो पाई पहचान, उम्र 35 से 40 के बीच

Murder of an unknown youth: उन्नाव में अज्ञात युवक का शव मिला है। जिसकी नृशंस हत्या की गई है। धारदार हथियार और गोली के निशान है। चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। मृतक की उम्र 35 से 40 के बीच है जो लोअर और शर्ट पहने हैं।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Unidentified youth body found in Unnao: उन्नाव में अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की नृशंस हत्या की गई है। गोली मारने के साथ धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गाया गया। अब पुलिस रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज को देख रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक की उम्र 35 से 40 साल के बीच है। घटना की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना गंगा घाट थाना क्षेत्र की है।

सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे और गोली भी मारी गई थी, जिसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरे को तेजाब से नहलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गंगा घाट थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गंगा घाट पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया‌ और साक्ष्य इकट्ठा किया गया।

क्या कहते हैं गंगा घाट कोतवाली प्रभारी?

इस संबंध में गंगा घाट कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात युवक का शव मिला है, जिसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है और जो लोअर और शर्ट पहने है। चेहरे को ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया गया है। शव की शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। ‌

मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला

युवक का शव शुक्लागंज-नरबीजपुर मार्ग पर सड़क किनारे मिला। पुलिस की जांच में मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी कर रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। जिससे कि मृतक की शिनाख्त और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हो सके। फिलहाल पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।