
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस
Prime Minister Narendra Modi's visit to Hardoi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 अप्रैल को नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के लिए हरदोई आ रहे हैं। इस मौके पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को देखते हुए उन्नाव यातायात कार्यालय ने रूट डायवर्जन जारी किया है, जिसके अनुसार जिले से हरदोई की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात विभाग ने उन 7 चौराहों और तिराहों की जानकारी दी है। जहां से रूट डायवर्जन किया गया है या फिर आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के यातायात विभाग के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे सोनिक कट किलोमीटर संख्या 420 रैंप से हरदोई की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसी प्रकार, कल्याणी तिराहा, थाना बांगरमऊ में, कानपुर-बिल्हौर की ओर से आने वाले सभी वाहनों को कल्याणी तिराहा, बांगरमऊ से लखनऊ चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हरदोई बाईपास की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। यह मार्ग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
लखनऊ चौराहा थाना क्षेत्र बांगरमऊ से वाहनों को हरदोई की तरफ जाने नहीं दिया जाएगा, या तभी आप विभाग के अनुसार कल्याणी तिराहा उन्नाव की ओर से आने वाले सभी वाहनों को लखनऊ चौराहा बांगरमऊ से मियागंज, लखनऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हरदोई बाईपास की ओर जाने पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। मियागंज चौराहा थाना क्षेत्र आसीवन से भी हरदोई की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। यातायात पुलिस के अनुसार बांगरमऊ चकलवंशी की ओर से आने वाले सभी वाहनों को मियागंज चौराहा से लखनऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा और आज से हरदोई की ओर जाने वाले सभी वाहनों पर रोक लगी है।
गंगा एक्सप्रेस-वे अंडरपास थाना क्षेत्र बेहटा मुजावर से भी हरदोई की तरफ जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अंडरपास से हरदोई की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकता है। लखनऊ बाईपास थाना क्षेत्र दही से भी हरदोई की तरफ जाने वाले वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार, लखनऊ बाईपास से चकलवंशी, सफीपुर, बांगरमऊ होते हुए हरदोई जाने वाले सभी वाहनों को बाईपास पर ही रोक लिया जाएगा; आगे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
चकलवंशी चौराहा थाना क्षेत्र मांखी से हरदोई की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार परियर और उन्नाव की ओर से सफीपुर, बांगरमऊ के रास्ते हरदोई की तरफ जाने वाले सभी वाहनों का चकलवंशी से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहनों को मियागंज डायवर्ट किया जाएगा।
Published on:
27 Apr 2026 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
