Unnao land dispute: उन्नाव में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जेसीबी लेकर कब्जा करने गए लोगों के खिलाफ महिलाओं ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर पड़े पत्थरों को भी उठाया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद मौके पर लोग कब्जा करने के लिए पहुंचे थे। जो अपने प्लाट की सफाई करा रहे थे। निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। मौके पर शांति कायम है। मामला फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र का है।