उन्नाव

शिवपाल यादव का सपा-बसपा गठबंधन पर आया बड़ा बयान, उन्नाव गैंगरेप केस पर कहा ये

दुष्कर्म पीड़िता पर बोले शिवपाल सिंह यादव कहा यह बहुत ही निंदनीय आरोप है.

2 min read
Apr 15, 2018
Shivpal

उन्नाव. जनपद में भाजपा विधायक पर लगे दुष्कर्म की घटना के दोषी चाहे जो भी हो, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए व कठुआ के दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए। एक निजी कार्यक्रम में लखनऊ से कानपुर जा रहे समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उक्त विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव के यात्रा को दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल नगाड़े के साथ लोगों ने अपने नेता का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार ने सत्ता में आने के लिए जितने भी वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। शिवपाल सिंह यादव इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को एक भी सीट नहीं लेने देगी

बसपा-सपा गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग पूरे तरीके से एक हैं और भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सरकार को बुरी तरह से हराएंगे। एक भी सीट भारतीय जनता पार्टी नहीं जीत पाएगी । शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि अच्छे दिन आएंग। लेकिन वह नहीं आए। फिर उन्होंने वादा किया था 15 - 15 लाख रुपए देंगे वह भी नहीं दिए गए। उन्होंने वादा किया था कि प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। बेरोजगारी दूर करेंगे। वह भी नहीं हुआ।

भ्रष्टाचार चरम पर, बिना पैसे की कोई काम नहीं हो रहा-
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों को लाभकारी मूल्य देने का भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था। वह भी पूरा नहीं किया। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। महंगाई चरम पर है। पूरे देश के अंदर लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है। चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। आदमी का जिंदा रहना दुर्लभ हो गया है। अखिलेश यादव द्वारा किए गए मायावती के साथ अपने गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी हम लोग एक साथ हो जाएंगे। एक साथ लड़कर भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट जीतने नहीं देंगे। कांग्रेस के गठबंधन में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि इस बात का प्रयास जारी है कि कांग्रेस भी गठबंधन में शामिल हो।

यात्रा मार्ग पर शिवपाल यादव का भव्य स्वागत किया गया-

सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव कानपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। जनपद सीमा में शिवपाल सिंह यादव का जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत का क्रम नवाबगंज से शुरू हुआ और पूरे रास्ते में बाईपास गदन खेड़ा चौराहा बदरका बायपास सहित अन्य स्थानों पर किया गया। बदरका बाईपास में प्रदेश सचिव शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के आशीष शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ शिवपाल सिंह यादव का शुरू से स्वागत किया। इस मौके पर जमकर नारेबाजी भी हुई।

Published on:
15 Apr 2018 05:18 pm
Also Read
View All