16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में बच्चों और शिक्षकों से भरी चलती बस में लगी आग, लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर मचा हड़कंप

Bus carrying children and teachers catches fire उन्नाव में लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर चलती बस में आग लग गई। घटना के समय बस में स्कूली बच्चे और शिक्षक बैठे थे जो वाटर पार्क से घूम कर वापस आ रहे थे।
2 min read
Google source verification
चलती बस में लगी आग, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

चलती बस में लगी आग, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

A moving bus caught fire on the Lucknow-Kanpur highway: उन्नाव के लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसे समय हड़कंप मच गया जब वाटर पार्क से वापस लौट रही बस में आग की लपटें उठने लगी। ‌आग की खबर मिलते ही बस में शोर-शराबा शुरू हो गया। समय रहते सभी बच्चे और शिक्षक बस से उतर गए। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कोतवाली पुलिस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फायर सर्विस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची और पांच हजार लीटर पानी डालकर आग बुझाई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

स्कूली बच्चों का टूर वापस लौट रहा था

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज शाम उस समय बड़ा हादसा हो गया जब आनंदी वाटर पार्क से घूम कर कानपुर कल्याणपुर लौट रहे स्कूली बच्चों से भरी बस में आग लग गई। जिसमें शिक्षक भी सवार थे। आग की चिंगारी देख ड्राइवर ने बस रोक दी। इस बीच बस में अफरातफरी मच गई। सभी बच्चे और शिक्षक बस से सुरक्षित नीचे उतर गए।‌ इस बीच बस में आग की लपटें उठने लगी। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई।

क्या कहते हैं छात्र-छात्राएं?

इस संबंध में बस में सवार छात्र छात्राओं ने बताया कि वह सभी कल्याणपुर स्थित एक ही स्कूल के छात्र हैं जो आनंदी वाटर पार्क से घूम कर वापस कानपुर कल्याणपुर जा रहे थे। आग लगने की घटना से वह सभी लोग भयभीत हो गए। सभी बच्चे और शिक्षक सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है। ‌

क्या कहते हैं अग्निशमन अधिकारी?

इस संबंध में अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का कार्य चल रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार टायरों से आग लगना बताया गया है। सभी बच्चे आनंदी वाटर पार्क से वापस से कानपुर जा रहे थे। ‌कंट्रोल रूम पर मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना के समय बस में 60 बच्चे सवार थे। सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ‌घटना की जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ‌

‌