लेकिन मृतक युवक अभय कुमार की बहन आंचल ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रीति के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। उसका इशारा ऑनर किलिंग की तरफ था। आंचल ने बताया कि उसका भाई नौकरी करने के लिए शाम को 5 बजे घर से निकला था लेकिन कंपनी नहीं पहुंचा। वहां पर उसकी पंचिंग नहीं हुई थी। लड़की के भाई ने फोन करके उसके भाई से पूछा कि कहां हो लोकेशन मिलने के बाद रास्ते से ही भाई को उठवा लिया। जबकि लड़की पहले से ही शादीशुदा थी। लड़की नहीं भाई को फंसाया है। लड़की के घर वालों ने ही दोनों की हत्या की है ताकि कोई प्रूफ ना मिले।