13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों को बड़ी राहत: आज से लखनऊ तक बहाल हुई झांसी-लखनऊ मेमू ट्रेन, 27 दिनों बाद आई पटरी पर

Jhansi Lucknow Passenger News: उन्नाव से गुजरने वाली लखनऊ झांसी पैसेंजर ट्रेन एक बार फिर पटरी पर आ गई है। यह ट्रेन 27 दिनों के ब्लॉक के बाद लखनऊ पहुंच रही है। ‌
2 min read
Google source verification
झांसी लखनऊ पैसेंजर का ब्लॉक खत्म, फोटो सोर्स- पत्रिका

झांसी लखनऊ पैसेंजर का ब्लॉक खत्म, फोटो सोर्स- पत्रिका

Jhansi Passenger train service resumes from today. उन्नाव से झांसी और लखनऊ की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का संचालन एक बार फिर लखनऊ से शुरू हो गया है। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य और री-मॉडलिंग के कारण लखनऊ झांसी पैसेंजर को कानपुर से संचालित किया जा रहा था। जिला दैनिक रेल यात्री संघ के जिला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर ने झांसी लखनऊ पैसेंजर की वापसी पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अन्य बंद हुई गाड़ियों को भी पुनः शुरू किया जाए। ‌

आज लखनऊ पहुंच रही झांसी पैसेंजर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहा ब्लॉक आखिरकार समाप्त हो गया है। जिससे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ मेमू पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन नंबर 64701 / 64702) का संचालन आज 13 अक्टूबर से एक बार फिर अपने पुराने टाइम टेबल पर आ गई है। अब गाड़ी का संचालन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और लखनऊ के बीच होगा। लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्यों की वजह से पिछले करीब एक महीने से यात्रियों को हो रही भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। जिससे उन्हें अब राहत मिली है।

रीमॉडलिंग के कारण लिया गया था ब्लॉक

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर नए कॉनकोर्स के निर्माण कार्य और रीमॉडलिंग के लिए एक बड़ा ब्लॉक लिया गया था। यह ब्लॉक 16 सितंबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर 2026 तक के लिए लिया गया था। जो कुल 27 दिनों के लिए लागू रहा। इस अवधि के दौरान लखनऊ आने-जाने वाली इस मेमू पैसेंजर ट्रेन के रूट में अस्थाई बदलाव किया गया था। ब्लॉक के कारण झांसी लखनऊ पैसेंजर मेमू ट्रेन को लखनऊ जंक्शन के बजाय कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक ही चलाया जा रहा था। ट्रेन कानपुर में ही शॉर्ट-टर्मिनेट होकर वहीं से वापस झांसी के लिए रवाना हो जाती थी। इस वजह से कानपुर और लखनऊ के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा, छात्रों और आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ रहाथा। ‌

12 अक्टूबर तक के लिए लिया गया था ब्लॉक

रेलवे ने पूर्व घोषणा के अनुसार 12 अक्टूबर की रात को ब्लॉक की अवधि को समाप्त कर दिया। रेलवे ने रूट को पूरी तरह बहाल कर दिया है। आज यानी 13 अक्टूबर से यह ट्रेन अपने पुराने और निर्धारित समय सारणी के अनुसार सीधे लखनऊ जंक्शन से संचालित हो रही है।