उन्नाव

गणपति बप्पा को नम आंखों से दी गई विदाई, राधा कृष्ण और भोलेनाथ की मनमोहक झांकी के साथ निकली विसर्जन यात्रा

Shri Ganesh Festival उन्नाव में श्री गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई श्री गणेश की भव्य प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। इसके पहले 151 कन्याओं को भोज कराया गया। हजारों की संख्या में भक्तगण ढोल नगाड़ों के साथ झूमते चल रहे थे। जिला प्रशासन में विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए थे।

2 min read
Sep 03, 2025
फोटो सोर्स- आयोजक)

Shri Ganesh Festival उन्नाव में आज गणेश महोत्सव के अवसर पर स्थापित की गई श्री गणेश की भव्य प्रतिमा को नम आंखों से विसर्जित किया गया। इसके पहले 151 कन्याओं के लिए कन्या भोज और भंडारे और विशाल जागरण का भी आयोजन किया गया। लोक नगर से निकली विसर्जन यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए गंगा बैराज पहुंची। विसर्जन यात्रा में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगे "अगले बरस तू जल्दी आ" की कामना की गई। नर सेवा नारायण सेवा के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‌

गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में श्री गणेश चतुर्थी के दिन लोक नगर में महाराजा श्री गणेश विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी। आज हजारों की संख्या में भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारा लगाया। विसर्जन यात्रा में सैकड़ो की संख्या में वाहन शामिल हुए जिसमें राधा कृष्ण और भोलेनाथ की झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी। इस मौके पर श्रद्धा भाव से 151 कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

गंगा बैराज के निकट विसर्जित की गई प्रतिमा

लोक नगर से निकली विसर्जन यात्रा सर के मुख्य मार्गो से होते हुए गंगा बैराज पहुंची जहां प्रशासन ने विसर्जन की विशेष व्यवस्था की इस मौके पर नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी अनीता द्विवेदी हिंदू जागरण मंच के साथ संयोजक राकेश राजपूत ज्योति राजपूत जिला संयोजक अजय त्रिवेदी अभिषेक तिवारी अखिल मिश्रा सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

स्कूलों में 4 सितंबर के बाद लगातार 3 दिनों की छुट्टी, जानें बैंकों, अदालतों और सरकारी कार्यालयों की छुट्टी

Updated on:
03 Sept 2025 08:15 pm
Published on:
03 Sept 2025 08:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर