उन्नाव

जिला पंचायत अध्यक्ष के फार्म में मिला कंकाल, कंबाइन मशीन से हो रही थी धान की कटाई

उन्नाव में धान की फसल काटते समय खेत में कंकाल मिला। जिससे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। मृतक दो शर्ट और दो लोअर पहने था। यह खेत जिला पंचायत अध्यक्ष के पार्टनरशिप में है। जिसे ठेके पर दिया गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Nov 09, 2024

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में धान की कटाई के दौरान खेत में कंकाल मिला है। ठेकेदार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। 16 बीघे का यह फॉर्म जिला पंचायत अध्यक्ष का है। ‌ जिसमें उनकी ननद का भी हिस्सा है। इधर पुलिस ने बताया कि कंकाल लगभग एक से डेढ़ माह पुराना है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना सोहरामऊ थाना क्षेत्र की है।

उत्तर प्रदेश उन्नाव में अजगैन थाना क्षेत्र के दुर्गागंज नवाबगंज निवासी मोहम्मद शैफ पुत्र मोहम्मद शमी कंबाइन मशीन से धान की कटाई करवा रहा था। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव स्थित 16 बीघा के फार्म को उसने ठेके पर ले रखा है। खेत की कटाई के दौरान कंकाल दिखाई पड़ा। यह देख काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। मोहम्मद सेफ ने कंकाल मिलने की जानकारी सोहरामऊ थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।

क्या कहती है पुलिस?

सोहरामऊ थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि शव लगभग एक से डेढ़ माह पुराना प्रतीत हो रहा है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक दो टी शर्ट और दो लोअर पहन रखा था। जबकि ठेकेदार सैफ का कहना है कि लगभग एक माह पहले उसने खेत में पानी लगाया था। तब शव नहीं था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published on:
09 Nov 2024 09:40 am
Also Read
View All

अगली खबर