7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनातन बोर्ड के लिए संतों की हुंकार: 16 नवंबर को दिल्ली में होगा देश विदेश के संतों का समागम

Sanatan board देश में वक्फ बोर्ड होगा तो हमें सनातन बोर्ड भी चाहिए। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने उन्नाव में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को दिल्ली में सनातन बोर्ड और कृष्ण जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए बड़ी रैली की जाएगी। जिसमें विदेश से भी साधु संत आएंगे।

2 min read
Google source verification
सनातन यात्रा में शामिल देवकीनंदन ठाकुर, सदर विधायक पंकज गुप्ता व अन्य

Devkinandan Thakur for Sanatan board उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे राम कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने गजवा हिंद को लेकर बड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश में गजवा हिंद की नहीं भगवा हिंद की बात होनी चाहिए। जब से भारत देश की पहचान हुई है। तब से देश में भगवा है। देवकीनंदन ठाकुर स्थानीय साकेत धाम रामलीला मैदान में राम कथा और सीताराम यज्ञ के लिए आए हैं। ‌इसके पहले आज सनातन धर्म यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने भाग लिया। सदर विधायक पंकज गुप्ता, विमल द्विवेदी, अरुण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कन्नौज: 2 की बीच लड़ाई में चौकी प्रभारी-सिपाही को आना पड़ा भारी, दौड़कर हुई पिटाई, वर्दी भी फाड़ी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे राम कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि देश में गजवा हिंद की बात नहीं होगी।‌ केवल भगवा हिंद की बात होगी। क्योंकि जब से भारत देश की पहचान हुई है। तब से देश में भगवा रहा है। राम, कृष्ण, ऋषि मुनि सभी भगवा हुए हैं। इसलिए यहां गजवा हिंद की बात नहीं होगी। ‌सनातन यात्रा, सनातनियों को जागृत करने के लिए निकल रही है। हमारी ही धरती पर हमारे भगवान का अपमान हो रहा है। हमारी धरती पर बहन बेटियों, भावनाओं, पूजा पाठ का अपमान किया जा रहा है।

सनातन बोर्ड के लिए दिल्ली में सम्मेलन

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि इन सबको बदलने की आवश्यकता है। यदि देश में वक्फ बोर्ड रहेगा तो सनातन बोर्ड भी चाहिए।‌ जिसके माध्यम से हम अपनी व्यवस्थाओं का रक्षण करेंगे। आगामी 16 नवंबर को बड़ी संख्या में सनातन धर्म से जुड़े लोगों इकट्ठा होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की की 16 तारीख को दिल्ली में बड़ी संख्या में आए। जिससे राजनीतिक पार्टियों में दबाव बनाएं और सनातन बोर्ड का गठन। उन्नाव में राम कथा के बाद दिल्ली में सनातन बोर्ड के लिए लोग इकट्ठा होंगे। इसमें देश-विदेश से साधु संत बड़े-बड़े धर्माचार्य भी उपस्थित होंगे। सनातन बोर्ड और कृष्ण जन्मभूमि के निर्माण की बात की जाएगी।