
कन्नौज की इंदरगढ़ पुलिस
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो के बीच हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस को अपने ही जान के लाले पड़ गए। जब एक व्यक्ति ने चौकी प्रभारी और सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। चौकी प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कन्नौज पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा चौकी प्रभारी हरे कृष्णा से हमराही सिपाही आरिफ कुरैशी के साथ नेकपुर गांव गए थे। जहां से मारपीट की शिकायत आई थी। जिसकी जांच मिली थी। हरे कृष्णा, सिपाही आरिफ कुरैशी के साथ नैकापुर गांव पहुंचे तो वहां गांव के ही रहने वाले लालू और सुरेश कुमार के बीच झगड़ा होते देखा। इस पर उन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की।
पुलिस के बीच बचाव करने पर भड़का ग्रामीण
पुलिस के बीच में आने पर लालू भड़क गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान लालू ने चौकी इंचार्ज हरे कृष्णा और सिपाही आरिफ कुरैशी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उसने वर्दी की भी इज्जत नहीं रखी। जिसे फाड़ दिया।
क्या कहती है इंदरगढ़ थाना पुलिस?
इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बीते मंगलवार को थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने की धाराएं लगाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार लालू का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
6 Nov 2024, 9:56 AM IST
Published on:
6 Nov 2024, 7:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.