उन्नाव

मासूम बच्चियां बोलीं- नाना स्कूल आकर कहते हैं अपने पापा से कह दो मुकदमा वापस लें लें नहीं तो…

एसपी के पास पहुंची मासूम बहनें बोलीं- मुझे अपनी मम्मी से मिलना है, मां को नाना बहला-फुसलाकर 3 महीना पहले अपने साथ ले गए चले गए।    
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 10:42 PM IST
Son-in-law charged
मासूम बच्चियां बोलीं- नाना स्कूल आकर कहते हैं अपने पापा से कह दो मुकदमा वापस लें लें नहीं तो...

उन्नाव. मुझे मेरी मम्मा से मिलना है, जिन्हें नाना लेकर चले गए हैं। नाना स्कूल आकर धमकी देते हैं कि पापा से कह दो मुकदमा वापस ले लें नहीं तो बहुत बुरा होगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियाद लगाने पहुंची दो बहनों ने भरी आंखों से अपनी मां को याद करते हुए उक्त बातें कहीं जिनके नाना ने विगत 21 मार्च को घर से बहला-फुसलाकर लिवा ले गए थे।
इसी प्रकार के उद्गार दोनों बेटियों के पिता के हैं। उन्होंने बताया कि उसके ससुर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए और साथ में 45000 नगद व 4 लाख के जेवर लेकर चले गए। पीडि़त ने बताया कि उसके ससुर पत्नी के विषय में कुछ भी नहीं बताते हैं। यह भी नहीं पता है कि वह जिंदा है भी कि नहीं। किसी अनहोनी की आशंका से भी डर लग रहा है। पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में पीडि़त ने न्याय की गुहार लगाई है।

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र का मामला
मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर का है। मूलत: बीघापुर थाना क्षेत्र के बेहटा भवानी निवासी राजन सिंह पुत्र उदय सिंह पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि विगत 21 मार्च को उसकी अनुपस्थिति में ससुर गंगा नारायण निवासी विकलांग स्कूल गेट के पास गांधीनगर कोतवाली गंगा घाट उसकी दुकान पर आया और उसकी पत्नी पूनम सिंह उर्फ सुशीला देवी को बहला-फुसलाकर ले गया। साथ में घर से में रखें ४5000 नगद और 4 लाख के जेवर भी लेकर चला गया। उन्होंने बताया कि गंगा नारायण के द्वारा पत्नी पूनम को ले जाते हुए उसके पड़ोसी और किराएदार ने भी देखा था। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने ससुर से फोन पर बातचीत की तो ससुर गंगा नारायण ने कहा अपनी पत्नी को भूल जाओ।

ससुर कहता है पत्नी को भूल जाओ

उसके बाद जब वह ससुराल गया तो वहां पर भी ससुर ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। राजन सिंह ने बताया कि उसकी शादी 2001 में हुई थी और दो लड़की हैं। ब्रह्म नगर तिराहे पर उसकी दुकान है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने गंगाघाट कोतवाली में लिखित शिकायत पत्र दिया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

पत्नी के साथ किसी अनहोनी से डर रहा है राजन

पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि मुझे आशंका है कि ससुर गंगा नारायण ने उसकी पत्नी के साथ कुछ अनहोनी ना कर दिया हो। वहीं मौके पर आई राजन सिंह की बेटियां भी भरे आंखों से अपनी मां को याद करते हुए बोली कि मुझे मां से मिलना है। उन्होंने बताया कि नाना स्कूल में आकर धमकी देते हैं कि पापा से कह दो मुकदमा वापस ले लें नहीं तो जान से मार देंगे। फिलहाल पीडि़त राजन सिंह को अपनी पत्नी का इंतजार है तो उनकी बेटियों को अपनी मां का। पुलिस की भूमिका एक बार फिर सवालों में है कि आखिर कब राजन सिंह और उनकी बेटियों को न्याय मिलेगा

Published on: