weather forecast? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सुबह अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी चमक रही थी। यह बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई।
IMD weather update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सुबह जमकर बारिश हुई। इस दौरान बादल गरजने के साथ बिजली चमकने की भी घटना सामने आई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्री-मानसून की बारिश किसानों के लिए काफी हानिकारक है। पॉकेट में होने वाली बारिश काफी तेज होती है। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की भी घटनाएं बढ़ जाती हैं। यह बारिश कटी हुई फसलों के लिए काफी नुकसानदायक है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि फसल को काटकर खेत पर ना छोड़ें, उन्हें सुरक्षित कर लें। कल भी आसमान में बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी होने की संभावना भी बनी रहेगी। ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ रहा है। आज सुबह समय अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। बादल भी गरजने लगे। आज 50% बारिश होने का अनुमान दिखाया गया है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और मौसम को प्रभावित करेगी। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार 29 मार्च का तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 30 मार्च सोमवार का तापमान 23 से 30 डिग्री के बीच, मंगलवार 31 मार्च का तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस महीने के बाकी दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। बुधवार 1 अप्रैल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। गुरुवार 2 अप्रैल का तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच, 3 अप्रैल, शुक्रवार का तापमान 23 से 36 डिग्री, 4 अप्रैल का तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी; बारिश की कोई संभावना नहीं है।