
फोटो सोर्स- पत्रिका
Girl made serious allegations against her parents: उन्नाव में युवती घर से भाग कर प्रेमी के यहां पहुंच गई। जहां से उसने एक वीडियो बनवा कर वायरल किया है। जिसमें आपबीती सुन रही है। लड़की अपने माता-पिता को लेकर बड़ा बयान दे रही है बता रही है कि उसकी शादी माता-पिता जबरदस्ती किसी लड़के से करना चाहती है। उसने अपनी जान का खतरा भी बताया इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है लड़की को बरामद कर लिया गया है। जिसके अदालत में बयान कराए जाएंगे वीडियो पर उन्होंने बताया कि यह लड़के पक्ष की तरफ से ही बनाया गया है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल मामले की जांच हो रही है। यह भी सवाल उठता है कि लड़की खुद भागी है या फिर उसे बहला-फुसलाकर कर भगाया गया है। मामला औरास थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के औरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में युति अपना नाम बता रही है इसके साथ ही माता और पिता के नाम के विषय में भी जानकारी दे रही है। कह रही है कि माता-पिता उसकी शादी जबरन दूसरी जगह करना चाहते हैं। इसलिए वह घर से भाग निकली है। मम्मी पापा उसे मार डालेंगे। 29 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है।
इस संबंध में औरास थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती को बरामद कर दिया गया है। जिसका मेडिकल कराया जा रहा है। युवती का कोर्ट में बयान भी कराया जाएगा। कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक सवाल के जवाब में थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के स्कूल सर्टिफिकेट की मांग की गई है। जिसके मिलने के बाद ही बालिग और नाबालिग का फैसला होगा। युवती के पिता की तरफ से दिए गए तहरीर में 22 साल की उम्र बताई गई है। वहीं युवती ने भी हम अपनी जन्मतिथि 01 जनवरी 2004 बताया है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो पर उन्होंने कहा कि यह ऑनर किलिंग के प्रयास मामला नहीं है। वायरल वीडियो लड़का पक्ष बना रहा है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अदालत में दिए गए बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
23 Mar 2026 01:29 pm
Published on:
23 Mar 2026 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
