22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ और कानपुर के बीच रेलवे गंगापुल बदले जाएंगे स्लीपर, 42 दिनों तक ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन

Changes in trains running between Lucknow and Kanpur लखनऊ-कानपुर के बीच स्थित गंगा पुल के रेलवे स्लीपर बदला जाएगा। जिससे ट्रेनों के आवागमन में बड़ा परिवर्तन किया गया है। जिला दैनिक यात्री संघ ने मेमो ट्रेन को शुक्लागंज- लखनऊ के बीच चलाई जाने की मांग की है। ‌

2 min read
Google source verification
स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते जिला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी, फोटो सोर्स- जिला दैनिक यात्री संघ

फोटो सोर्स- जिला दैनिक यात्री संघ

Changes in trains running between Lucknow and Kanpur: कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर 2 अप्रैल से 13 मई के बीच ट्रेनों के आगमन में जबरदस्त परिवर्तन किया गया है। कानपुर पुल बायां किनारा और कानपुर सेंट्रल के बीच गंगा के ऊपर बने पुल पर इंजीनियरिंग कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि चार ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है‌। इधर जिला दैनिक यात्री संघ ने मेमू ट्रेनों को कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशन तक चलाए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी ने कहा कि इसके पहले भी कानपुर गंगा शुक्लागंज तक मेमू ट्रेन चलाई गई थी। उनकी मांग है कि इस बार भी शुक्लागंज से लखनऊ के बीच मेमू ट्रेन चलाई जाए। ‌

गंगा ब्रिज पर स्लीपर बदलने का होगा कार्य

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर के बीच गंगा ब्रिज पर रेलवे पटरियों के स्लीपर को बदलने का कार्य 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसके लिए 42 दिनों के लिए ट्रेन के आवागमन में परिवर्तन किया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से मिली जानकारी के अनुसार आगरा इंटरसिटी, झांसी इंटरसिटी और पुणे एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को लखनऊ नहीं लाया जाएगा।

यह ट्रेन लखनऊ नहीं आएगी

नई दिल्ली से बरौनी के बीच चलने वाली 02564, नई दिल्ली से दरभंगा स्पेशल 02570, उदयपुर सिटी कामाख्या एक्सप्रेस 19615, सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, साबरमती मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 15270, अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल 09465, लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस 11079, पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 15066, ओखा गोरखपुर एक्सप्रेस 15046, यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 22534, यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 15024, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस 12598, पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस 15030 ट्रेन लखनऊ नहीं आएगी।

इन ट्रेनों का रूट बदल गया

12004 नई दिल्ली लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस गाजियाबाद, मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन अलीगढ़, टूंडला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल नहीं आएगी। 02563 बरौनी- नई दिल्ली स्पेशल, सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। इसी प्रकार, 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। 20921 बांद्रा टर्मिनस लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस कासगंज, शाहजहांपुर, आलम नगर, लखनऊ जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।

जिला दैनिक यात्री संघ की शुक्लागंज से मेमू ट्रेन चलाने की मांग

जिला दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष ने स्टेशन अधीक्षक उन्नाव के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे को ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि 2 अप्रैल से 13 मई तक गंगा पुल पर स्लीपर बदलने का कार्य होगा। जिसके कारण ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। जिससे रोज यात्रा करने वाले कर्मचारियों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

पूर्व की भांति मेमू ट्रेन चलाई जाने की मांग

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 20 मार्च से 30 अप्रैल 2025 के बीच भी गंगा पुल के स्लीपर बदले गए थे। इस दौरान मेमू ट्रेनों का संचालन शुक्लागंज से लखनऊ के बीच किया गया था। जिला दैनिक यात्री संघ की मांग है कि 2 अप्रैल से 13 मई तक मेमू ट्रेनों का संचालन शुक्लागंज से लखनऊ के बीच किया जाए, जिससे दैनिक यात्रियों को आने-जाने में परेशानी ना हो। ‌

#AhmedabadAirIndiaPlaneCrashमें अब तक