
फोटो सोर्स- सूचना विभाग
Public holidays: उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 नवंबर 2025 को घोषित अवकाश सूची में संशोधन किया है। जिसके अंतर्गत 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। 27 मार्च को भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1981 के अंतर्गत रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित है। इस प्रकार रामनवमी की दो दिन की छुट्टी की गई है। इसके साथ ही 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश घोषित किया गया है। इन सबको देखते हुए निबंधन कार्यालय के लिए अलग से आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार रविवार 29 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश के दिन सभी निबंधन कार्यालयों में सामान्य दिवस की भांति कार्य होगा।
बैंकों और एलआईसी में लगातार चार दिनों की छुट्टी
उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश को लेकर नया आदेश जारी किया। आज जारी किए गए आदेश के अनुसार गुरुवार 26 मार्च और शुक्रवार 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी रहेगी। जबकि 28 मार्च महीने का चौथा और आखिरी शनिवार है और 29 मार्च को रविवार पड़ रहा है। इस प्रकार, लगातार बैंकों और एलआईसी की शाखाओं में में लगातार चार दिनों की छुट्टी हो रही है।
निबंधन कार्यालय मे लागू नहीं होगा आदेश
महानिरीक्षक निबंधन प्रदेश सरकार अमित गुप्ता ने 29 मार्च रविवार को निबंधन कार्यालय खोले जाने का आदेश दिया है। इस दिन सामान्य कार्य दिवस के भांति कार्य होगा। जमीनों के रजिस्ट्री के कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा। जबकि मार्च 2026 के अन्य अवकाश दिवस पर उप निबंधक कार्यालय को खोले जाने के संबंध में स्थानीय स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में आम जनमानस को व्यापक प्रचार प्रसार के साथ जानकारी देने का भी आदेश दिया गया है। जिससे कि अभिलेखों का अधिक संख्या में पंजीकरण कराया जा सके और विभाग को राजस्व से लक्ष्य की प्राप्ति हो सके।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जारी किया आदेश
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गौड़ ने आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद यह आदेश जारी किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन जिले के सभी उपनिबंधक कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की तरह खुलेंगे और निबंध कार्य किए जाएंगे। इसी प्रकार का आदेश रविवार 29 मार्च और महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश के दिन 31 मार्च के लिए भी दिया गया है।
29 और 31 मार्च को भी खुलेगा निबंधन कार्यालय
29 और 31 मार्च को भी सभी निबंधन कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुलेंगे। इस दौरान सभी विलेख का पंजीकरण सुचारू रूप से किया जाएगा। इसकी जानकारी लेखक संघ, बार एसोसिएशन और संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आदेश दिया गया है। इसका प्रचार-प्रसार करें।
Published on:
25 Mar 2026 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
