24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, 24 का हुआ तबादला, यहां है स्थानांतरण सूची

Major reshuffle in police department: उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 24 कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें पुलिस लाइन से भी पांच को थाने की ड्यूटी पर लगाया गया है।
2 min read
Google source verification

Major transfer in police department: उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 24 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है। जिसमें कांस्टेबल और महिला हेड कांस्टेबल शामिल हैं। इनमें से पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से थाने की ड्यूटी पर भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित किए गए पुलिस कर्मियों के लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिए जाएं और इसकी आख्या प्रेषित करें। ‌

कुलदीप कुमार को थाना बिहार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने 24 कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, महिला हेड कांस्टेबल के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। जिसमें कांस्टेबल गौरव पाल को दही थाना से बिहार थाना स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही कांस्टेबल आशुतोष यादव को बांगरमऊ से बिहार, कुलदीप को पुलिस लाइन से थाना बिहार और न्यायालय सुरक्षा में लगी महिला कांस्टेबल दीपिका शुक्ला को थाना बीघापुर स्थानांतरित किया गया है।

नागेश कुमारी को अजगैन भेजा गया

इसके साथ ही आरओआईपी से महिला कांस्टेबल आशा को थाना अचलगंज, महिला कांस्टेबल नागेश कुमारी को थाना मौरावां से अजगैन, सचिन कुमार को थाना अजगैन से मौरावां, कपिल को थाना बेहटा मुजावर से मौरावां, नवीन कुमार को थाना मौरावां से बेहटा मुजावर, संत कुमार को पुलिस लाइन से थाना बेहटा मुजावर, गिरीश कुमार को थाना अचलगंज से थाना असोहा स्थानांतरित किया गया है।

निखिल चौधरी को असोहा भेजा गया

सौरभ तोमर को पुलिस लाइन से थाना असोहा, निखिल चौधरी को थाना सफीपुर से असोहा, शैलेंद्र सिंह को थाना सफीपुर से थाना बारासगवर, अंकित कुमार को थाना आसीवन से थाना बारासगवर, गौरव कुमार को थाना सफीपुर से थाना माखी, प्रिंस को बेहटा मुजावर से थाना माखी, जितेंद्र गुप्ता को पुलिस लाइन से फतेहपुर 84, कांस्टेबल चारु कुमार को थाना बांगरमऊ से असोहा भेजा गया है।

शुभम चौधरी को पुलिस लाइन से फतेहपुर 84 स्थानांतरित

जबकि शुभम चौधरी को पुलिस लाइन से थाना फतेहपुर 84, शुभम तोमर को सर्विलांस सेल से थाना हसनगंज, महिला कांस्टेबल प्रियंका को मानव अधिकार प्रकोष्ठ से थाना बेहटा मुजावर, दीपक चौधरी को थाना बांगरमऊ से थाना फतेहपुर 84 और महिला हेड कांस्टेबल श्वेता देवी को पेशी क्षेत्राधिकारी लाइंस से थाना फतेहपुर 84 भेजा गया है।

आदेश की प्रतिलिपि इन्हें भेजी गई

इसकी प्रतिलिपि अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी और दक्षिणी के साथ सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक रिर्जव पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक अचलगंज, मौरावा, फतेहपुर 84, हसनगंज, बांगरमऊ, दही, थानाध्यक्ष बिहार, बीघापुर, बेहटा मुजावर, असोहा, बारासगवर, सफीपुर को दी गई है। इसके साथ ही प्रभारी सर्विलांस सेल, मानविधिकार प्रकोष्ठ, न्यायालय सुरक्षा, आरओआईपी को भी प्रतिलिपि भेजी गई है। ‌

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग