उन्नाव

उन्नाव: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो मजदूर

accident in Unnao: उन्नाव में सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में दो मजदूर आ गए। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
2 min read
मौसम का कहर, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Unnao: Two killed in road accident, two laborers injured after being struck by lightning. उन्नाव में दर्दनाक हादसे में दो बाइक सवार सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मजदूर झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिले में आज सुबह से मौसम खराब है, आसमान में बादल छाए हुए हैं, रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मजदूर झुलसे

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें साहिल पुत्र विष्णु और कुलदीप पुत्र प्रेम निवासीगण कांथा थाना असोहा शामिल हैं। घायल मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खुले में काम कर रहे थे मजदूर

घटना असोहा थाना क्षेत्र के मंगत खेड़ा-कांथा मार्ग की है। जिले में आज सुबह से ही मौसम बिगड़ गया। जब तेज हवाओं के साथ बादल गरजने लगे। रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में दोनों मजदूर आ गए। ‌मौसम विभाग ने पहले अलर्ट जारी किया है कि खुले में काम ना करें। मौसम के खराब रहने की संभावना है।

अनियंत्रित बाइक संकेतक से टकराई

एक अन्य घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के कुल्हा गाढ़ा ओवर ब्रिज के पास की है। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। जिससे बाइक पर बैठे राहुल पुत्र राजेंद्र प्रसाद और नानक पुत्र नंदकिशोर निवासीगण टिकौली थाना अचलगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।

उपचार के दौरान हुई मौत

टक्कर होते मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। राहगीरों की मदद से उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।‌ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।‌

Updated on:
20 Mar 2026 07:18 pm
Published on:
20 Mar 2026 07:18 pm