
फोटो सोर्स- पत्रिका
North Central Railway announces special train between Ranchi and Anand Vihar Terminal: उत्तर मध्य रेलवे ने रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 25 मार्च को रांची से और वापसी में आनंद विहार से 26 मार्च को खुलेगी। विशेष ट्रेन में स्लीपर, वातानुकूलित (air-conditioned), और सामान्य श्रेणी (general) के डिब्बे रहेंगे। यह सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी और टूंडला होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि और अधिक जानकारी के लिए 139 या Rail Madad पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय रेल ने रेल यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का निश्चय किया है।
उत्तर प्रदेश के चुनार, मिर्जापुर, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, और टूंडला होते हुए आनंद विहार के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, यह ट्रेन नंबर 02887 रांची से आनंद विहार के टर्मिनल के लिए चलेगी। यह ट्रेन रांची स्टेशन से 16:25 पर खुलेगी, जो रात में 1:35 पर सोनभद्र पहुंचेगी। 3:30 पर चुनार, 4:28 पर मिर्जापुर, सुबह 6 बजे सूबेदारगंज, सुबह 8:40 पर गोविंदपुरी, 11:50 पर टूंडला और शाम को 18:00 आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 02888 बनाकर चलेगी, जो 26 मार्च गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल से 19:30 पर खुलेगी। यह ट्रेन टूंडला 23:30 पर पहुंचेगी, इसके गोविंदपुरी पहुंचने का समय 2:30 है, सूबेदारगंज 5:30 पर, मिर्जापुर 7:03 पर, चुनार 7:05 पर, सोनभद्र 9:55 पर, और शाम को 19:10 पर रांची पहुंचेगी।
यहां ले और अधिक जानकारी
उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष ट्रेन में सामान्य श्रेणी के दो डिब्बे लगेंगे। इसके अतिरिक्त 16 डिब्बे, थ्री टायर स्लीपर के लगेंगे, जबकि एक-एक डिब्बा वातानुकूलित (air-conditioned) का लगेगा, जिसमें एक थ्री टायर स्लीपर और सेकंड क्लास का डिब्बा होगा। उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि और अधिक जानकारी के लिए 139 rail madad mobile app या वेबसाइट पर ले सकते हैं।
Good News: उत्तर मध्य रेलवे रांची और आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 25 मार्च को रांची से और 26 मार्च को आनंद विहार से खुलेगी।
Updated on:
20 Mar 2026 08:15 am
Published on:
20 Mar 2026 08:15 am
