उन्नाव

उन्नाव: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले- सनातन बाहुल्य देश में रामायण, शिव पुराण पाठ्यक्रम में नहीं

Story of Shiva Mahapuran in Unnao: उन्नाव में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पाठ्यक्रम में रामायण, शिव महापुराण के न होने पर बयान दिया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 4:07 PM IST
उमड़ी भक्तों की भीड़, फोटो सोर्स- फेसबुक पंडित प्रदीप मिश्रा
उमड़ी भक्तों की भीड़, फोटो सोर्स- फेसबुक पंडित प्रदीप मिश्रा

Shiva Mahapuran Katha In Unnao: उन्नाव में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज छठे दिन पहुंच गई। आज केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन बाहुल्य देश के पाठ्यक्रम में शिव पुराण, रामायण, रामचरितमानस, भागवत, गीता पाठ्यक्रम में नहीं है। पाठ्यक्रम में शामिल विषय में पास करना अनिवार्य होता है। और जो पाठ्यक्रम में नहीं है वह स्वैच्छिक Voluntary Subjects होता है पढ़े या ना पड़े। ऐसे में पश्चिम की सभ्यता काफी तेजी से घर में आ गई है। ‌ उन्होंने इसे दुर्भाग्य बताया। आज छठे दिन भी श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी है।

खिलाड़ियों के जर्सी के नंबर मालूम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा चल रही है। जिसमें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे बच्चे हैरी पॉटर, मिकी माउस, फीफा आईपीएल की टीम जानते हैं हॉलीवुड बॉलीवुड के हीरोइन को जानते हैं खिलाड़ियों के जर्सी के नंबर याद है उनके बालों की भी नकल करते हैं। विषय में भी अच्छी जानकारी रखते हैं लेकिन उन्हें लक्ष्मण और शत्रुघ्न की मां का नाम नहीं जानते हैं। इसके लिए गूगल से पूछते हैं।

कलम और तलवार की धरती उन्नाव

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कमंडल और तलवार की धरती, महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण की धरती, लव-कुश की धरती, शहीदे आजम चंद्रशेखर आजाद, राजा राव राम बक्स सिंह, गुलाब सिंह लोधी, महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की धरती उन्नाव में आज शिव महापुराण की कथा कथा के मर्मज्ञ पंडित प्रदीप मिश्रा के आने से अभीभूत है।

पंडित प्रदीप मिश्रा सनातन के संवर्धन और संरक्षण का कार्य कर रहे

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे में समय में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा भारत की संस्कृति धर्म आध्यात्म, साहित्यिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक, पूजा पद्धति और भारत के रीति-रिवाज, भारत के सनातन के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा सनातन के संरक्षण के लिए जीवनदान दिया है। इस मौके पर उन्होंने आयोजन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह की भी तारीफ की। इस मौके पर उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा को आगरा में कथा करने के लिए आमंत्रित किया।

Updated on:
4 Nov 2026, 4:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All