
Unnao flood situation serious, Ganga above warning point उन्नाव में बाढ़ की स्थिति विकराल होते जा रही है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 113.180 मीटर पहुंच गया है। जबकि चेतावनी बिंदु 113 मीटर का है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से शुक्लागंज के दो दर्जन से अधिक मोहल्ले में गंगा का जल घुस गया है कानपुर उन्नाव को जोड़ने वाला परियर बिठूर मार्ग के ऊपर से पानी बह रहा है। शुक्ला गंज के मोहल्ले नेतुआ, राजीव नगर खंती, रेलवे खंती, गायत्री नगर, भातू फॉर्म, अंबिकापुर आदि मोहल्ले में पानी भर गया है। गंज मुरादाबाद बांगरमऊ के गंगा कटरी क्षेत्र के गांव भी जल मांगने हो गए हैं। फतेहपुर 84 की भी स्थिति गंभीर है। सफीपुर तहसील के गहोली, हमीजापुर सहित अन्य गांव में भी पानी भर गया है। जिससे लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। डीएम और एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और अधीनस्थों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बाढ़ की स्थिति गंभीर होते जा रही है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर है। जो खतरे के निशान के निकट बना हुआ है। डीएम गौरांग राठी और एसपी दीपक भूकर ने थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कटान रोकने, बाढ़ प्रभावितों की मदद और राहत कार्यों के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है और उनकी सुरक्षा और राहत के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। इससे बाढ़ प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत मिल सकेगी और उनकी स्थिति में सुधार होगा।
बाढ़ नियंत्रण कार्यालय, एलजीसी, कानपुर ने गंगा के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति के विषय में जानकारी दी है। जिसके अनुसार कानपुर में बैराज गेज की स्थिति इस प्रकार है-