उन्नाव

उन्नाव में नशा मुक्त युवा विकसित भारत प्रतियोगिता: वैभव बने विजेता, निर्णायक मंडल में लखनऊ विवि के प्रोफेसर, रेडियो जॉकी शामिल

Mera Yuva Bharat Program: उन्नाव में मेरा युवा भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकसित भारत युवा संसद के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में ऋषि वैभव को पहला स्थान मिला।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 5:42 PM IST
विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत, फोटो सोर्स- आयोजक
विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत, फोटो सोर्स- आयोजक

Viksit Bharat Yuva Sansad: उन्नाव में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत युवाओं को 'नशा मुक्ति युवा विकसित भारत' विषय पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया। निर्णायक मंडल में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आकाशवाणी केंद्र लखनऊ के रेडियो जॉकी सहित प्रधानाचार्य और विभागाध्यक्ष को भी शामिल किया गया था। प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति के खिलाफ अपनी बात रखी। जिसमें ऋषि वैभव को विजेता घोषित किया गया। ‌

विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के प्राइवेट लॉ कॉलेज में 'मेरा युवा भारत' के तत्वावधान में ‘विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” रखा गया था। जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना था। जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित हो सके।

युवा संसद के माध्यम से किया जागरूक

प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागियों ने 'युवा संसद' के माध्यम से नशे की बढ़ती समस्या को उठाया। प्रतिभागियों ने कहा कि नशे के कारण सामाजिक, व्यक्तिगत दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। जिन्हें रोकना और इसके खिलाफ युवाओं को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की जिम्मेदारी एवं सामाजिक जागरूकता के महत्व को भी बताया।

क्या कहती हैं मुख्य अतिथि?

युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई अवध क्षेत्र महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी‌ नीलम सिंह ने प्रतिभागी युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब युवा स्वयं जागरूक हो और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

निर्णायक मंडल में प्रोफेसर भी शामिल

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के विचारों, विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण एवं अभिव्यक्ति क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया था। जिसमें सहायक प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय डॉ. अवनीश सिंह, आकाशवाणी लखनऊ के रेडियो जॉकी उत्कर्ष अवस्थी, प्राइवेट कॉलेज की प्रधानाचार्या ऋचा शर्मा, विभागाध्यक्ष अनुपम सिंह आदि शामिल थे। जिन्होंने प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की।

ऋषि वैभव को पहला स्थान

निर्णायक मंडल ने युवा प्रतिभागियों के विचारों का विश्लेषण किया और ऋषि वैभव को विजेता घोषित किया। इसके साथ ही रतन श्रीवास्तव को दूसरा स्थान और स्मृति शर्मा को तीसरा स्थान मिला। मौजूद लोगों ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Updated on:
20 Nov 2026, 5:42 PM IST
Published on: