उन्नाव

उन्नाव में नगर पालिका की डिजिटल सेवा से घटी लाइन, ऑनलाइन काम में तेजी, अव्यवस्था से जूझे लोग

E-NagarSeva Portal: उन्नाव नगर पालिका में टैक्स जमा करने वालों को बड़ी सुविधा दी गई है। अब घर बैठे पोर्टल से टैक्स जमा कर सकते हैं। फिर भी बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका पहुंच रहे हैं। 15 मई तकटैक्स जमा करने में बड़ी छूट मिल रही है।

2 min read
May 06, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Unnao Municipal Corporation's digital service, pay tax from home: उन्नाव नगर पालिका की सेवाएं अब घर बैठे डिजिटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ई नगर सेवा ऐप या पोर्टल (E-nagarSeva App or portal) की मदद ले सकते हैं। जिसके माध्यम से हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स, सीवर टैक्स जमा किया जा सकता है।‌ इसके साथ ही नक्शा पास कराने, नामांतरण, लाइसेंस के लिए आवेदन जैसे कार्य भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। अब लोगों को नगर पालिका में लंबी-लंबी लाइनों से जूझना नहीं पड़ेगा। इस समय हाउस टैक्स जमा किया जा रहा है, जिसके लिए बड़ी संख्या में भी उमड़ रही है। 15 मई तक 20% की छूट मिल रही है। ‌

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: यूपी में लगाए गए 85 लाख स्मार्ट मीटर से हटेगा प्रीपेड सिस्टम, पोस्टपेड की तरह करेंगे काम

उन्नाव नगर पालिका की 'ई-नगर सेवा पोर्टल'

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ई-नगर सेवा पोर्टल शुरू की गई है, जिसके माध्यम से नगर पालिका की सेवाएं अब ऑनलाइन कर दी गई हैं। नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से घर बैठे नगर पालिका के टैक्स का भुगतान किया जा सकता है। नगर पालिका के लिए मई महीना खास होता है जब हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स जमा कराया जाता है। इस दौरान 15 तारीख तक टैक्स जमा करने वालों को 20% की छूट मिलती है। 20% छूट लेने के लिए नगर पालिका में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। अभी ई-नगर सेवा ऐप पोर्टल की तरफ लोगों की जागरूकता कम दिखाई पड़ रही है।‌ कैफे का सहारा ले रहे हैं।

बड़ी संख्या में टैक्स जमा करने के लिए पहुंच रहे लोग

ई-नगर सेवा शुरू करने के बाद भी नगरपालिका में टैक्स जमा करने वालों की भीड़ आ रही है। एक टैक्स जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को दो बार लाइन में लगना पड़ता है। पहले जमा करने वाली रसीद निकलवाते हैं फिर टैक्स जमा करने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है। जबकि पुरानी रसीद दिखाकर सीधे काउंटर पर टैक्स जमा किया जा सकता है। लेकिन यहां पर नगरपालिका के कर्मचारियों की लापरवाही दिखाई पड़ रही है, कोई भी बताने के लिए तैयार नहीं है।

बिल जमा होने के बाद भी बकाया लगकर आ रहा

नगर नगरपालिका के कर विभाग कार्यालय में सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई पड़ी। जहां पर बिल में सुधार करने वाले पहुंच रहे हैं। लगातार टैक्स जमा करने के बाद भी लोगों का बकाया लग कर आ रहा है। राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका में 2025-26 का बिल जमा किया था, इसके बाद भी बकाया आ रहा है। इस संबंध में कोई बताने को तैयार नहीं है। नगर नगरपालिका की महिला कर्मचारी बात-बात पर पुलिस बुलाने की धमकी देती है। खुद अपनों के बिल सही कराने के लिए कुर्सी के पीछे खड़ी दिखाई पड़ती है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

इस संबंध में बातचीत करने पर भानु मिश्रा ने बताया कि ई-नगर सेवा (E NagarSeva) के माध्यम से नामांतरण की भी सुविधा मिल रही है। जिसके लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था। इसके अतिरिक्त नगर पालिका के टैक्स भी जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र के लोगों से ई-नगर सेवा का लाभ उठाने की अपील की।

20555938

Also Read
View All