उन्नाव

उन्नाव में पुलिस पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जवाबी कार्रवाई में एक को लगी गोली, दो गिरफ्तार

Unnao police encounter: उन्नाव में पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश को गोली लगी। मौके से दो को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्राधिकारी ने इस संबंध में बताया कि अभियुक्तों ने ट्रक चालक से जबरन यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करवाए थे।

2 min read
Mar 23, 2026
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Unnao encounter: उन्नाव में देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली बदमाश को लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। घेरबंदी में दो को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने ही लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर ड्राइवर को डरा कर नकदी और यूपीआई पर रुपए ट्रांसफर कराए थे। पकड़े गए अभियुक्तों में एक के खिलाफ छह और दूसरे के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि एक अन्य अभियुक्त फरार है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अपराधी तत्व के लोग मौके से निकल रहे हैं, इसके बाद यह मुठभेड़ हुई। घटना अजगैन थाना क्षेत्र की है। ‌

ये भी पढ़ें

फरसा वाले बाबा की मौत: शंकराचार्य का प्रदेश सरकार पर हमला, बोले- कथनी और करनी में अंतर

बाइक सवारों की पुलिस के साथ मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीती देर रात पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अजगैन थाना पुलिस पक्षी विहार रिंग रोड के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, उसी समय टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल मौके से गुजरी। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल घुमाई और कन्हई खेड़ा की ओर भागने लगा, यह देखकर पुलिस ने पीछा किया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक को गोली लगी, जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एक सोहरामऊ और दूसरा अजगैन थाना का रहने वाला

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम गोविंद पुत्र रामस्वरूप निवासी हिम्मतगढ़ सोहरामऊ और राहुल पुत्र महुआ निवासी जालिम खेड़ा अजगैन बताया। अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक साथी भी है। जिसका नाम करण पुत्र राम अवतार निवासी बंगला पछिया नवाबगंज शामिल है।

जबरन यूपीआई से कराया ट्रांसफर

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि बीते 9 मार्च की सुबह नवाबगंज टोल प्लाजा और पक्षी विहार के बीच एक ट्रक ड्राइवर से 8 हजार रुपए नगद और 21225 रुपए अपने मोबाइल नंबरों पर यूपीआई कराए थे। इस संदर्भ में अजगैन थाना में बीएनएस की धारा 308(V) के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?

क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि गोविंद के खिलाफ अजगैन, सोहरामऊ, दही थाना में 6 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राहुल उर्फ गोलू के खिलाफ अजगैन, पुरवा, दही थाना में नौ मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पकड़े गए अभी अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर