Unnao rape case: उन्नाव रेप केस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर, सीबीआई सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। दुष्कर्म पीड़िता ने हाईकोर्ट में कुलदीप सिंह सेंगर सहित अन्य की सजा बढ़ाई जाने की मांग की है।
Unnao rape case: उन्नाव रेप केस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर सहित अन्य को नोटिस दिया है, जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर की सजा बढ़ाए जाने के लिए किए गए आवेदन के संबंध में जानकारी दी गई है। दरअसल इस संबंध में दुष्कर्म पीड़िता की तरफ से हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत के मामले में मिली सजा को बढ़ाये जाने की मांग की गई है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर, सीबीआई और अन्य दोषियों को नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि दुष्कर्म पीड़िता की तरफ से सजा बढ़ाए जाने की मांग की गई है। दरअसल, दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत पुलिस कस्टडी में हुई थी। इस मामले में अदालत ने कुलदीप सिंह सेंगर, उसके भाई अतुल सिंह सेंगर व अन्य पांच लोगों को 10 साल की सजा सुनाई थी।
सजा सुनाते समय अदालत ने टिप्पणी की थी कि परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की हत्या के मामले में नरमी नहीं बरती जा सकती है। अब तक कुलदीप सिंह सेंगर की 9 साल 7 महीने की सजा पूरी हो गई है। दुष्कर्म पीड़िता की तरफ से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है कि कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को आगे बढ़ाया जाए। इस संबंध में अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी।
दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत 9 अप्रैल 2018 को हुई थी, जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप लगाया गया था कि उन्हीं के इशारे पर शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत रेप पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। 9 अप्रैल 2018 को उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में अदालत ने आईपीसी की धारा 304 के अंतर्गत कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी माना और उन्हें सजा सुनाई गई थी।