उन्नाव के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए 15 लाख की लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया। घटना की साजिश मुनीम के मां के लड़के ने रची थी। ‌ उसे भी किसका कालिया गया है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए 15 लाख की लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो कानपुर के रहने वाले हैं। लूट की घटना को अंजाम देने का साजिश रचने वाला मां का लड़का निकला जिनके पास से लूट की रकम बरामद हुई है घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि स्वाट, सर्विलांस, थाना दही, थाना हसनगंज की संयुक्त टीम को यह असफलता मिली है। गट्टा में शामिल SUV और वैगन आर कार भी बरामद हुई है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहिद्दीन पुर निवासी अशोक पाल पुत्र देवी प्रसाद ने हसनगंज थाना में तहरीर देकर बताया था कि बीते 26 सितंबर को मुनीम शोभित मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा निवासी कस्बा बांगरमऊ और उसका दोस्त सुधीश कुमार पुत्र श्रीपाल के साथ लखनऊ गया था। लखनऊ से शोभित में 14 लाख 98 हजार लेकर प्राइवेट गाड़ी से बांगरमऊ आ रहे थे। कार में पहले से ही ड्राइवर सहित तीन लोग बैठे थे। टोल प्लाजा पर करते ही मुनीम और उसके साथी से मारपीट करते हुए रुपए छीन लिए और दोनों को गाड़ी से उतार दिया।
घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई
लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी, हसनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह की टीम को घटना की खुलासा में लगाया। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने वीरू सिंह चंदेल उर्फ धीरू पुत्र राजा सिंह निवासी इटारा थाना सचेंडी कानपुर नगर, निखिल अवस्थी पुत्र नरेश अवस्थी निवासी जहानपुर थाना बिधनू कानपुर नगर को गिरफ्तार किया। जिनके पास से लूट के 7 लाख रुपए बरामद किए।
एक लुटेरा फरार
पुलिस को देखकर कुलदीप सिंह शेष रुपए लेकर फरार हो गया। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने बताया कि नवीन वाजपेई पुत्र रजनीश बाजपेई निवासी रसूलपुर रूरी थाना बेहटा मुजावर उन्नाव ने अपने साथी कुलदीप सिंह चंदेल निवासी बिधनू कानपुर के साथ मिलकर साजिश रची थी। नवीन बाजपेई अपने हिस्से के 3:50 लाख रुपए लेकर कार से अपने घर चला गया। पुलिस ने नवीन बाजपेई को उसके घर से गिरफ्तार कर 3.50 लाख रुपए भी बरामद किया।
ममेरा भाई निकाल साजिश कर्ता
पूछताछ के दौरान साजिश कर्ता नवीन वाजपेई ने बताया कि शोभित मिश्रा उसकी बुआ का लड़का है और उसने ही कुलदीप सिंह चंदेल मिल षड्यंत्र रचा है। शोभित के द्वारा ही रुपए ले जाने की जानकारी कुलदीप और उसके साथियों को दी गई थी। पूर्व नियोजित षड्यंत्र के अनुसार लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस फरार अभियुक्त कुलदीप की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।