उन्नाव

उन्नाव रोजगार मेले में बोले अनुपम सिंह- स्कूलों, कॉलेजों के लिए सिर्फ शिक्षा देना काफी नहीं, रोजगार से भी जोड़ें

Unnao Rojgar Mela: उन्नाव में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षण संस्थाओं से कहा गया कि शिक्षा को रोजगार एवं व्यवसायिक अवसरों से‌ भी जोड़ें।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 6:15 PM IST
बृहद रोजगार मेले बोलते विधायक बृजेश रावत, फोटो सोर्स- उन्नाव सूचना विभाग
बृहद रोजगार मेले बोलते विधायक बृजेश रावत, फोटो सोर्स- उन्नाव सूचना विभाग

Unnao Rojgar Mela: उन्नाव में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 200 से अधिक बेरोजगारों को कंपनियों की तरफ से ऑफर लेटर दिया गया स्थानीय विधायक बृजेश रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए सुनहरा अवसर है। ‌जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से आयोजित मिले में 20 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। ‌ इस मौके पर वक्ताओं ने सरकारी योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। ‌

बृहद रोजगार मेले का दृश्य

मोहान विधानसभा में आयोजित किया गया रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत उन्नाव में जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रामसिंह लालता सिंह इंटर कॉलेज छोटा खेड़ा न्योतनी मोहान में रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की भीड़ इकट्ठा हो गई इस मौके पर इंटरव्यू के साथ ही बेरोजगार युवकों को जॉइनिंग लेटर प्रदान किया गया।

क्या कहते हैं मोहान विधायक?

रोजगार मेले को संबोधित करते हुए विधायक बृजेश कुमार रावत ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के अवसरों प्रदान करने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए वरदान साबित होंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने कहा कि सेवायोजन विभाग तथा यूपी सरकार की रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से मिल रहे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

स्कूल कॉलेज का काम केवल शिक्षा देना नहीं

रोजगार मेले के आयोजन और अभ्युदया योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। अनुपम सिंह ने कहा कि अब स्कूल-कॉलेज के लिए सिर्फ शिक्षा देना काफी नहीं है। विद्यार्थियों को रोजगार से भी जोड़ना होगा। शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है। बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार एवं व्यावसायिक अवसरों से जोड़ना भी आवश्यक है।

रोजगार संगम पोर्टल महत्वपूर्ण प्लेटफार्म

सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा ने युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से रोजगार के अवसरों से जुड़ने के मौके मिलते हैं।

20 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग

रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सर्विसेज, कंस्ट्रक्शन अप्रेंटिस, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर, उत्पादन संबंधी पद, लोन एडवाइजर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एवं मार्केटिंग प्रतिनिधि, स्कैफोल्डर, वेलनेस एडवाइजर, वैन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, NAPS ट्रेनी ऑपरेटर जैसे पदों के लिए अवसर उपलब्ध कराए गए। इसमें वैन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, स्कैफोल्डर तथा सिक्योरिटी सर्विसेज के अवसर प्रमुख रहे। चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए।

अग्नि वीर योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की दी गई जानकारी

मेले में युवाओं को अग्निवीर योजना, अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना आदि की भी जानकारी दी गई। रोजगार मेले में सेवायोजन कार्यालय से अशोक कुमार, रमेश कुमार, आलोक, शैलेन्द्र, दिनेश, कान्त, अंशुल सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Updated on:
17 Nov 2026, 6:15 PM IST
Published on: