उन्नाव

उन्नाव में सुरक्षा कर्मी, सुपरवाइजर की जगह खाली, वेतनमान 14 हजार से 22700, योग्यता इंटर, हाई स्कूल

Organising job fairs: उन्नाव में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला सभी विकास खंडों में आयोजित किया जाएगा। योग्यता हाई स्कूल और इंटर है।

2 min read
Apr 13, 2026
फोटो सोर्स- ChatGPT

Mega Job Fair: उन्नाव में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर के लिए इंटरव्यू होगा। जो पूरी तरह से निशुल्क है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने इस संबंध में जानकारी दी है। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने कहा कि एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी जिले के प्रत्येक ब्लॉक में रोजगार मेले का आयोजन कर रही है। जिसमें बेरोजगार युवक भाग लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं।

योग्यता हाई स्कूल और इंटर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सभी विकास खंडों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जहां सुरक्षाकर्मी के लिए योग्यता हाई स्कूल और सुपरवाइजर के लिए योग्यता इंटरमीडिएट है। रोजगार मेले में इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी मिलेगी। ‌जो पूरी तरह निशुल्क है।

वेतनमान 14 हजार से 22700 रुपए

भर्ती अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में सुरक्षा कर्मी एवं सुपरवाइजर के पद के लिए चयन होगा। 14 हजार रुपए से 22700 रुपए तक का वेतन उपलब्ध कराया जाएगा। पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल, बीमा, सालाना वेतन वृद्धि, दो बच्चों की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।

15 अप्रैल को नवाबगंज में रोजगार मेला

भर्ती अधिकारी ने बताया कि नवाबगंज विकास खण्ड परिसर 15 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मियागंज विकास खण्ड परिसर 16 अप्रैल को, सफीपुर विकास खण्ड परिसर 17 अप्रैल को, फतेहपुर 84 विकास खण्ड परिसर 20 अप्रैल को, बांगरमऊ विकास खण्ड परिसर 21 अप्रैल को, गंजमुरादाबाद विकास खण्ड परिसर 22 अप्रैल को, औरास विकास खण्ड परिसर 23 अप्रैल को, हसनगंज विकास खण्ड परिसर 24 अप्रैल को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

इन विकासखंडों में भी आयोजित होगा मेला

जबकि बीघापुर विकासखंड में 2 मई को, सिकंदरपुर करण विकास खंड परिसर में 4 मई को, बिछिया विकासखंड परिसर में 5 मई को, पुरवा विकासखंड परिसर में 6 मई को, हिलौली विकासखंड परिसर में 7 मई को, सुमेरपुर विकासखंड में 8 मई को और सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड में 9 मई को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

10 बजे से 3 तक चलेगा रोजगार मेला

भर्ती अधिकारी ने बताया कि यह मेला सुबह 10 बजे से 3 बजे तक चलेगा। 19 से 40 वर्ष तक के आयु के युवक रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। सिक्योरिटी गार्ड के लिए 167.5 सेंटीमीटर और सुपरवाइजर के लिए 170 सेंटीमीटर लंबाई होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ‌

Updated on:
13 Apr 2026 09:10 pm
Published on:
13 Apr 2026 09:05 pm
Also Read
View All