
unnao weather update उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज सुबह से घने बादल छाए हैं। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिसके कारण ठंड चरम पर है। शीतलहर चलने के कारण जनजीवन प्रभावित है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को भी आसमान में बदल जाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आने वाले हफ्ते में मौसम की यही स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। इस हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई पड़ा। जिससे विजिबिलिटी में भी कमी आई। दिन में भी आसमान में बादल छाए रहे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। रात को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मंगलवार 31 दिसंबर को तापमान 8 डिग्री से 22 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। खिली धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। नए साल 1 जनवरी 2025 को आसमान साफ रहेगा। तापमान 9 डिग्री से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 2 जनवरी को तापमान 9 डिग्री से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 3 जनवरी शुक्रवार को तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। शनिवार 4 जनवरी को तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।