उन्नाव

उन्नाव में 344223 परिवारों को उज्ज्वला निःशुल्क रिफिल का तोहफा, प्रत्येक के खाते में आएगी 977 रुपये की सब्सिडी

Ujala beneficiaries in Unnao: उन्नाव में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इस संबंध में उजाला लाभार्थियों को जिला प्रशासन की तरफ से जागरूक किया जा रहा है। ‌
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 3:01 PM IST
लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम, फोटो सोर्स- सूचना विभाग
लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम, फोटो सोर्स- सूचना विभाग

Ujala beneficiaries in Unnao: उन्नाव में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निशुल्क में दो एलपीजी सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन इस संबंध में उज्ज्वल लाभार्थियों को एलजी डबल सिलेंडर लेने के लिए जागरुक कर रहा है। ‌ ऑयल कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 3 लाख 44 हजार से ज्यादा प्रधानमंत्री उज्जवला कनेक्शन है। जिन्हें आधार से प्रमाणित किया गया है। मिल कंपनी ऐसे लाभार्थियों की सूची तैयार कर रहा है जिनका कनेक्शन आधार से प्रमाणित नहीं हुआ है। ‌

दो एलपीजी सिलेंडर देने की योजना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में राज्य सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 2 एलपीजी सिलेण्डर रिफिल निःशुल्क दिए जा रहे हैं। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उज्जवला लाभार्थियों को निशुल्क में मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया गया।

निशुल्क गैस सिलेंडर का लाभ

ऑयल कंपनी ने जानकारी दी है कि जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत 344223 परिवारों को कनेक्शन दिया गया है। जिन्हें लाभ मिल रहा है। ‌ इस संबंध में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया गया।

सब्सिडी की रकम खाते में होगी ट्रांसफर

ऑयल कंपनी ने बताया कि जैसे-जैसे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित होते जाएंगे, उसी क्रम में उन्हें उक्त योजनान्तर्गत आच्छादित करते हुए निःशुल्क सिलेण्डर का वितरण किया जाएगा। योजना के अंतर्गत लाभार्थी उपभोक्ता 14.2 किलोग्राम का सिलेण्डर भुगतान करके रिफिल प्राप्त करेगा।‌ इसके बाद उनके खाते में सब्सिडी की रकम ट्रांसफर की जाएगी। ‌इस सब्सिडी में 643.29 रुपये राज्य सरकार की तरफ से और 334 रुपये केन्द्र सरकार की तरफ से कुल 977.29 रुपये दिए जाएंगे। या रकम ऑयल कंपनी लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेगी।

क्या कहती है ऑयल कंपनी?

ऑयल कम्पनियों द्वारा 344223 लाभार्थियों में अधिकांश लाभार्थियों का आधार प्रमाणन कराया गया है। शेष लाभार्थियों का आधार प्रमाणन ऑयल कम्पनियों के माध्यम से अभियान चलाकर कराया जा जा रहा है। ऐसे लाभार्थी जिनके आधार प्रमाणित नहीं हुए हैं, उनकी सूची बिक्री अधिकारियों ने एलपीजी वितरकों को उपलब्ध कराई है।

लगाई जा रहे हैं फ्लेक्सी बोर्ड

ऑयल कम्पनियों ने एलपीजी वितरकों के यहां निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल योजना के सम्बन्धित फ्लैक्सी बोर्ड लगवाए हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत, विकास खण्ड, जिले स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। जिसके अंतर्गत प्रदेश सरकार की इस योजना के विषय में जानकारी दी जाएगी।

Updated on:
4 Nov 2026, 3:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उन्नाव: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले- सनातन बाहुल्य देश में रामायण, शिव पुराण पाठ्यक्रम में नहीं

उन्नाव में शिव महापुराण कथा: पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- हम उत्तर प्रदेश वाले, हमें जो छेड़ता है उसे छोड़ते नहीं

उन्नाव में आस्था और पर्यावरण की रक्षा के लिए अनोखी पहल, मंदिरों में खंडित मूर्ति व पूजा सामग्री के लिए विसर्जन पात्र

उन्नाव में किसानों को कृषि यंत्र में अनुदान: लक्ष्य से अधिक बुकिंग, अब ई-लॉटरी से होगा किस्मत का फैसला

उन्नाव में पंडित प्रदीप मिश्रा शिव पुराण कथा का चौथा दिन: बताया- शिवलिंग के सामने कछुआ का क्या काम?