उन्नाव

उन्नाव में मौसम ने बदली करवट, छाया घनघोर अंधेरा, बादल गरजने के साथ हुई जमकर बारिश

Weather turned bad: मौसम विभाग की चेतावनी का असर दिखाई पड़ा। जब चारों तरफ अंधेरा छा गया। मौसम की चौतरफा मार पड़ी। जब बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने, बर्फबारी और बारिश ने लोगों को खूब छकाया।

2 min read
Feb 03, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Very Bad Weather: मौसम विभाग की चेतावनी का असर देखने को मिला। जब आज सुबह से चारों तरफ अंधेरा छा गया, बादल गरजने लगे, और देखते-देखते बारिश भी शुरू हो गई। लगभग 3 घंटे तक मौसम खराब रहने के बाद बारिश बंद हो गई। लेकिन आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 60% बारिश होने का अनुमान है। फिलहाल अगले 15 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ तेजी से पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें

यूजीसी को लेकर कलराज मिश्र और बृजभूषण शरण सिंह में मुलाकात, बोले- 1989 में बिन मांगे दिया टिकट

पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा

मौसम विभाग ने 2 फरवरी की रात से 3 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया था। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद आगे बढ़ने के साथ मौसम के खराब होने की संभावना बताई गई थी। इसी क्रम में आज सुबह के समय अचानक मौसम में परिवर्तन आया। बादल गरजने लगे, चारों तरफ अंधेरा छा गया और बारिश शुरू हो गई।

10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

4 फरवरी को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी, बुधवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर के समय धूप निकलने की संभावना है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

17 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं

बुधवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है। इस दौरान बादलों की सूर्य के साथ आंख मिचोली जारी रहेगी, लेकिन बारिश नहीं होगी। ‌

Also Read
View All

अगली खबर