UP Nikay Chunav: उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अब तक 8 बार चुनाव हुए हैं। इसमें 4 बार कांग्रेस, 2 बीजेपी और 2 बार सपा जीती है लेकिन बसपा इस सीट पर कभी नहीं जीती है।
UP Nikay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरे जोर- शोर के साथ लगे हैं। उन्नाव जिले में तीन नगर पालिका आती है। तीनों पर सभी दल के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है। इस नगरपालिका का इतिहास यह है कि आज तक इसमें अध्यक्ष पद के लिए बसपा को कोई उम्मीदवार नहीं जीता है।
नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अब तक 8 बार चुनाव हुए हैं। जिसमें से 4 बार कांग्रेस, 2 बार बीजेपी, 2 बार सपा जीती हैं। वहीं बीएसपी अभी तक यहां पर अपना खाता नहीं खोल पाईं हैं। अब इस बार देखना होगा कि बसपा अपना पालिका अध्यक्ष बना पाती है, यह पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखती है।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: आचार संहिता के उल्लंघन पर पुलिस ने सीज की सपा नेता की गाड़ी, पूर्व मंत्री भड़क उठे
पहले चरण में होगी वोटिंग
उन्नाव जिले में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होनी हैं। ऐसे में सभी दल के प्रत्याशी अपना प्रचार अभियान तेजी से कर रहे हैं। उन्नाव सदर सीट से बीएसपी ने अनीता द्विवेदी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अनीता मिश्रा डोर टू डोर जा करके अपने लिए वोट मांग रही हैं। अनीता का कहना है कि इस बार वह चुनाव जीतेंगी और सदर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर काबिज होंगी। अगर अनीता चुनाव जीत दर्ज करती हैं तो उन्नाव सदर में पहली बार बीएसपी अपना खाता खोल पाएंगी।