IMD Monsoon forecast Unnao weather update मौसम विभाग ने आज रात के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार झमाझम बारिश होगी। जानते हैं आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन मौसम कैसा रहेगा?
IMD Monsoon forecast Unnao weather update आईएमडी ने मानसून तक को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जिसके अनुसार मानसून ट्रफ अब बरेली, लखनऊ, पटना, बांकुरा, दीघा होते हुए पूर्वी दक्षिणी पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है। चक्रवाती परिसंचरण से उत्पन्न 'ट्रफ' दक्षिण उत्तर प्रदेश में अपना असर दिखाएगा। उन्नाव और उसके आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। आज रात 90 प्रतिशत के साथ मूसलाधार बारिश होगी। उन्नाव में आज रात 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बादल भी गरजेंगे। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आगामी 15 अगस्त को सुबह बादल गरजने के साथ आंधी आने की भी संभावना है। रात में भी बारिश हो सकती है।
IMD Monsoon forecast Unnao weather update आज दिन में उन्नाव में रुक रुक कर जोरदार बारिश हुई। इस दौरान चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। लगभग 1 घंटे बारिश हुई। मौसम विभाग ने 13:21 बजे से 16:21 बजे के बीच के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जिसमें उन्नाव के साथ कानपुर नगर, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात को भी शामिल किया गया था। जहां पर बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का भी अलर्ट किया गया था।।
IMD Monsoon forecast Unnao weather update मौसम विभाग के अनुसार आज रात में बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश होगी। आंधी चलने की भी संभावना है। जिसमें दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। 90 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान है। 90 प्रतिशत बारिश की चेतावनी बताने के लिए पर्याप्त है कि आज रात में मूसलाधार बारिश होगी।
IMD Monsoon forecast Unnao weather update गुरुवार के दिन राष्ट्र स्वतंत्रता दिवस बना रहा है। 15 अगस्त के दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादल गरजने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 52 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। देर रात 50 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है।