Western disturbance active: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्री मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां दिखाई पड़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ और उनको ताकत देने वाली मौसमी गतिविधियां सक्रिय हैं।
UP Weather Update: मौसम विभाग ने आगरा, मेरठ, लखनऊ, कानपुर सहित आसपास के 50 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले दो दिनों तक गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगरा, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, बनारस सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना बताई गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह परिवर्तन आया है। इसमें कई मौसमी सिस्टम भी एक दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं। भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। गेहूं की खड़ी फसल और आम के बोर गिर रहे हैं। जब गेहूं घर आने का समय है, मौसम की यह मार किसानों पर आपात बनकर टूट रही है। आज भी ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि प्री-मानसून बारिश में परिवर्तन अचानक दिखाई पड़ता है जब मौसमी सिस्टम आपस में टकराते हैं। जिसमें पश्चिमी विक्षोभ, टर्फ लाइन और साइक्लोन शामिल हैं। आने वाला पश्चिमी विक्षोभ भी काफी मजबूत है। जब तीनों मौसमी प्रणालियों इंटरकनेक्ट होती हैं, तो मौसम में बड़ा उलटफेर होता है। प्री-मानसून गतिविधियों की खासियत होती है कि वे आगे बढ़ते चले जाते हैं लेकिन अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ जाते हैं।
उन्नाव में बीते मंगलवार की रात में अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के बीच बारिश भी शुरू हुई। आंधी के कारण पेड़ गिरने से सूर्य नारायण उम्र 76 पुत्र श्रीकृष्णा निवासी पहली खेड़ा सदर कोतवाली की मौत हो गई। वह पेड़ के नीचे ही दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
मौसम विभाग के अनुसार, आज उन्नाव में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 80% बारिश होने का अनुमान जताया गया है। आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान साफ रहेगा, लेकिन विजिबिलिटी में कमी रहने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार का तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादलों की आवाजाही ही बनी रहेगी। प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी है। अचानक मौसम में परिवर्तन आ सकता है।