7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में नई फल मंडी की तैयारी, आम उत्पादकों को मिलेगा सीधा लाभ

New fruit market in Unnao: उन्नाव में 2.69 करोड रुपए की लागत से इंटीग्रेटेड पैक हाउस बनाया जाएगा। जिसे नई फल मंडी में बनाने की योजना है। जिला उद्यान अधिकारी ने यह जानकारी दी।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

New fruit market in Unnao: उन्नाव में आम उत्पादकों के लिए एक बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फरहतपुर मंडी के पास ग्राम मकूर अजगैन हसनगंज क्षेत्र में गाटा संख्या 1294 रकबा 1.0120 हेक्टेयर भूमि पर एक नई फल मंडी स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है। इस उद्देश्य के लिए संबंधित भूमि को मंडी समिति के नाम स्थानांतरित कर दिया गया है।

फल व्यापारियों को मिलेगा लभ

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नई फल मंडी के निर्माण से स्थानीय बागवानों को आम के क्रय-विक्रय के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। अब किसानों को दूर-दराज की मंडियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वे सीधे अपनी उपज को स्थानीय स्तर पर ही बेच सकेंगे। इससे न केवल समय और लागत की बचत होगी, बल्कि उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य भी मिल सकेगा।

बनाया जाएगा इंटीग्रेटेड पैक हाउस

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि मकूर में बनने वाली इस फल मंडी में एक आधुनिक “इंटीग्रेटेड पैकहाउस” बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पैकहाउस के निर्माण पर लगभग 2.69 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। इस सुविधा के तहत आम उत्पादकों और निर्यातकों को ग्रेडिंग, हॉट वाटर ट्रीटमेंट, पैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे आम की गुणवत्ता में सुधार होगा और निर्यात के अवसर भी बढ़ेंगे।

फरहतपुर मंडी में लगती है व्यापारियों की भीड़

हसनगंज तहसील के फरहतपुर मंडी में आम की बिक्री के दौरान लगने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यह नई फल मंडी किसानों के लिए राहत का काम करेगी। भीड़ कम होने से किसानों को बेहतर व्यवस्था मिलेगी और व्यापार में सुगमता आएगी। किसान स्वयं अपनी उपज मंडी तक लाकर सीधे बेच कर सकेंगे। जिससे बिचौलियों की भूमिका भी कम हो सकती है।

औरास में बनाई जाएगी नई फल मंडी

इसके अलावा, विकासखंड औरास तहसील हसनगंज में एक और नई फल मंडी स्थापित करने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी हसनगंज को इसके लिए उपयुक्त स्थान के चयन के निर्देश दे दिए हैं। इस पहल से भविष्य में आम उत्पादकों को मलिहाबाद या अन्य क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। फल मंडी तैयार होने से आम उत्पादकों को काफी लाभ मिलेगा।