Prayagraj remains hottest second consecutive day: मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म प्रदेश बनारस बांदा सुल्तानपुर आगरा का तापमान भी 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं कहर बनकर टूट रही है।
Prayagraj is hottest district for second consecutive day: मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन में तेज हवा चलने की संभावना है। आगामी 22 अप्रैल को तेज धूप निकलने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दिन में तेज लू और गर्म हवा चलने की पूरी संभावना है। बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज का तापमान लगातार दूसरे दिन सबसे अधिक 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके बाद बनारस का 44 डिग्री, सुल्तानपुर का 43.3 डिग्री, बांदा का 43 डिग्री और आगरा का 42.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 22 अप्रैल का तापमान 42 डिग्री पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 24 अप्रैल का तापमान 45 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में हल्के-फुल्के बादल आ सकते हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। तेज धूप निकलने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। रात को भी आसमान साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिसमें पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 23 अप्रैल का तापमान 25 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार 24 अप्रैल का तापमान 26 से 43 डिग्री, शनिवार 25 अप्रैल का तापमान 26 से 42 डिग्री, रविवार 26 अप्रैल का तापमान 27 से 42 डिग्री, सोमवार 27 अप्रैल का तापमान 27 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार 28 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।