
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव. पति द्वारा पत्नी की हत्या का खुलासा आज पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि पति पत्नी के बीच अनुबंध थी अनबन थे जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफन कर दिया बाद में उसके चाचा ने शव को खेत से निकालकर तालाब में फेंक दिया विवेचना के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना को स्वीकार किया जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने तालाब से पत्नी के नर कंकाल को बरामद किया वही मौके से साड़ी भी बरामद हुई जिसे मृतका की मां ने पहचाना एसपी ने बताया हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में पत्नी पति और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
माखी थाना क्षेत्र की घटना
घटना माखी थाना क्षेत्र के गांव थाना की है। सरोज निवासी कुशली खेड़ा भोली थाना अजगैन ने अपने शिकायती पत्र में बताया था कि उसकी पुत्री लक्ष्मी की शादी अनिल के साथ 1 वर्ष पूर्व हुई है। पिछले 6 महीने से दामाद अनिल बेटी से मिलने नहीं दे रहा है और ना ही बात करने देता है। 21 जून को माखी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 364 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। एसपी ने माखी थाना पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
30 जनवरी 2021 को की थी हत्या
एसपी अविनाश पांडे ने मामले को संज्ञान में लिया और माखी थाना पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। सर्विलांस और माखी थाना पुलिस की विवेचना से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अनिल और रामरतन को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ किया। पूछताछ करने में उन्होंने स्वीकार किया कि लक्ष्मी की 30 जनवरी 2021 को हत्या कर शव को बोरी में ले जाकर राम रतन खेत में दफन कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पकड़े जाने के डर से शव को खेत से निकाल कर पानी भरे तलहटी में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें
हत्या आरोपियों की निशानदेही पर कंकाल बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नर कंकाल को बरामद किया। मौके पर कपड़े भी बरामद हुए। एसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां ने कपड़े से अपनी बेटी लक्ष्मी की पहचान की। खुलासे में फील्ड यूनिट टीम, फायर सर्विस गोताखोर टीम, डॉग स्कवायड ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। एसपी अविनाश पांडे ने माखी थाना पुलिस को खुलासे के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक माखी राजेश सिंह, उप निरीक्षक स्वदेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।