Train Derail in Amroha: गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बीच अमरोही यार्ड में एक मालगाड़ी के लगभग 7 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। डिब्बे उतरने से यातायात भी बाधित हो गया।
Train Derail in Amroha: गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बीच कंटेनर ट्रेन के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि ट्रेनों की आवाजाही के लिए मुरादाबाद-सहारनपुर-मेरठ गाजियाबाद के बीच वैकल्पिक मार्ग खुला हुआ है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अमरोही यार्ड में कंटेमर मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इससे गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बीच यातायात बाधित हो गया है। ट्रेनों की आवाजाही के लिए मुरादाबाद-सहारनपुर-मेरठ और गाजियाबाद के बीच वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था बना दी गई है।
बताया जा रहा है कि कल्याणपुरा रेलवे फाटक के पास ये घटना घटी है। मालगाड़ी लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी तभी अचामक धमाके के साथ 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। हादसे में किसी जनहानि की सूचना अभी तक नहीं सामने आई है।
आहको बता दें कि इससे दो दिन पहले गोंडा में भी ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। इसमें हादसे में पांच बोगी पलट गई थी और चार लोगों की मौत हो गई थी।