यूपी न्यूज

घोषणा:जापान की साध्वी कैवल्या बनीं ब्रह्मलीन पायलट बाबा की उत्तराधिकारी

Pilot Baba's successor:श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर पायलट बाबा के उत्तराधिकारी की घोषणा हो गई है। घोषणा के तहत बाबा की जापानी की शिष्या कैवल्या को उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया है। देश के प्रसिद्ध पायलट बाबा मंगलवार को मुंबई के अस्पताल में ब्रह्मलीन हो गए थे। उन्हें कल हरिद्वार महासमाधि दी गई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Aug 2024, 5:06 PM IST
Japan's Kaivalya declared successor of Pilot Baba
जापान की कैवल्या को पायलट बाबा का उत्तराधिकारी घोषित किया गया

Pilot Baba's successor:महामंडलेश्वर पायलट बाबा बीते दिनों उपचार के दौरान मुंबई के अस्पताल में ब्रह्मलीन हो गए थे। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार स्थित आश्रम लाया गया था। हजारों लोगों ने पायलट बाबा के अंतिम दर्शन किए थे। गुरुवार को पायलट बाबा का महासमाधि दी गई थी। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा के उत्तराधिकारी की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई है। पायलट बाबा की जापान की रहने वाली शिष्या योगमाता साध्वी कैवल्या देवी (केको आईकोवा) को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। साथ ही उन्हें पायलट बाबा आश्रम ट्रस्ट का अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया गया है।

दो साध्वियों को महामंत्री बनाया

ब्रह्मलीन पायलट बाबा के दो शिष्याओं महामंडलेश्वर साध्वी चेतनानंद गिरि और साध्वी श्रद्धा गिरि को ट्रस्ट का महामंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को आयोजित सभा में जूना अखाड़े के महंत व संतों ने इसकी घोषणा की।इस मौके पर तमाम साधु-संत मौजूद रहे। उन्होंने विधिवत तरीके से बाबा के उत्तराधिकारी और महामंत्रियों की घोषणा की।

रूस, जापाना, यूक्रेन में सर्वाधिक अनुयायी

पायलट बाबा अकूत संपत्ति के स्वामी थे। उनके सबसे ज्यादा अनुयायी रूस, यूक्रेन, जापान में हैं। देश में बिहार, नैनीताल, हरिद्वार, उत्तरकाशी, गंगोत्री आदि स्थानों पर पायलट बाबा के आश्रम हैं। पायलट बाबा के हरिद्वार स्थित आश्रम में काफी लागत से अंदर कार्य किया गया है। सबसे रोचक तथ्य है कि पायलट बाबा के आश्रम में करीबन एक करोड़ रुपये की लागत से केवल शौचालय बनाया गया है। पायलट बाबा की स्थिति यह रही कि वह कुंभ और विशेष पर स्नान पर अपने अलग साज-सज्जा के साथ शाही स्नान में शामिल हुआ करते थे।



Updated on:
23 Aug 2024, 5:06 PM IST
Published on: