यूपी न्यूज

बलिया वसूली कांड: “वर्दी खूंटी पर टांग दो,आने वाली पीढ़ी को क्या जवाब दोगे? जब सीओ पर भड़के डीआईजी

वसूली कांड पर डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने सख्त रुख अपनाया है। बैरिया थाना से भी वसूली की खबरें आने पर डीआईजी आजमगढ़ ने सीओ बैरिया मुहम्मद उस्मान की जम कर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि,"वर्दी खूंटी पर टांग दो,रक्षक बन कर आए हो और तुम ही भक्षक बन बैठे हो??

less than 1 minute read
Jul 27, 2024

बलिया वसूली कांड पर डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने सख्त रुख अपनाया है। बैरिया थाना से भी वसूली की खबरें आने पर डीआईजी आजमगढ़ ने सीओ बैरिया मुहम्मद उस्मान की जम कर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि,"वर्दी खूंटी पर टांग दो,रक्षक बन कर आए हो और तुम ही भक्षक बन बैठे हो?? आने वाली पीढ़ी को क्या जवाब दोगे?? वर्दी खूंटी पर टांग दो।
सीओ की जम कर क्लास लेने के साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कार्रवाई तो करूंगा ही चाहे जो हो जाए।


गौरतलब है कि बलिया के बैरिया थाने से भी आए दिन वसूली की शिकायतें मिल रहीं थीं। दो दिन पहले ही वसूली की शिकायत पर एडीजी वाराणसी पियूष मोर्डिया ,और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने बलिया बिहार बॉर्डर स्थित नरही थाने पर सादे कपड़ों में छापेमारी करके 3 पुलिस कर्मियों समेत 17 को गिरफ्तार किया था। वहीं थानाध्यक्ष नरहीं दीवाल फांद कर फरार हो गए थे। पूरी पुलिस चौकी को वसूली करते रंगेहाथ पकड़ने पर निलंबित कर दिया गया था।
डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि नरहीं थाने के बारे में अवैध वसूली की उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी। इसका पता लगाने के लिए उन्होंने एडीजी के साथ सादे कपड़ों में रेकी की थी। उन्होंने बताया कि यहां से रोजाना लगभग 1000 ट्रक गुजरते हैं और स्थानीय लोगों की मिली भगत से हर ट्रक से लगभग 500 रुपए की वसूली होती थी।

Published on:
27 Jul 2024 09:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर