यूपी न्यूज

BJP गोरखपुर महानगर अध्यक्ष का हार्ट अटैक से निधन, असामयिक निधन से पार्टी में शोक की लहर

गोरखपुर में भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Jun 11, 2025
फोटो सोर्स : पत्रिका, BJP महानगर अध्यक्ष का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

गोरखपुर से बुरी खबर है यहां BJP महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का हार्ट अटैक होने से निधन हो गया, जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित किया। इधर शहर में देवेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में उनके निवास स्थान पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

सुबह नित्यक्रिया के बाद अचानक BJP महानगर अध्यक्ष का पड़ा हार्ट अटैक

महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का 55 साल की अल्प आयु में निधन से लोगों में शोक की लहर है, बता दें देवेश श्रीवास्तव तीन बार महानगर महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके थ। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के बाद उनको महानगर अध्यक्ष चुना गया। जानकारी के मुताबिक देवेश श्रीवास्तव को बीजेपी महानगर अध्यक्ष बने अभी तीन महीन ही हुए थे। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत ही बीजेपी से हुई थी। बुधवार को देवेश श्रीवास्तव सुबह अपनी नित्यक्रिया के बाद सुबह उनको तकलीफ शुरू हुई।जिसके बाद परिवार के लोग उनको शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे वहां हालत बिगड़ने पर उनको परिवार के लोग जिला अस्पताल के इमरजेंसी में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इनके असामयिक निधन की खबर सुनते ही सहसा लोगों को विश्वास नहीं हुआ, लोग उनके निवास और जिला अस्पताल पहुंचना शुरू कर दिए इस खबर के बाद पार्टी में फिलहाल शोक का माहौल है।

Published on:
11 Jun 2025 01:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर