यूपी न्यूज

कानपुर: बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कार्यकर्ता को डांटकर भगाया, बोले- हट, हट जा यहां से

कानपुर के अकबरपुर लोकसभा सीट से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने डांटते हुए एक कार्यकर्ता को भगा दिया।।

less than 1 minute read
Jun 23, 2024

उत्तर प्रदेश के अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेंद्र सिंह ने माला पहनाने आए एक कार्यकर्ता को डांटकर भगा दिया। स्वागत करने आए लोगों में से एक शख्स को फटकार लगा दी। बोले- चल हट निकल जा यहां से। यही नहीं उन्होंने उसके हाथ से माल भी नहीं पहना। इस संबंध में सांसद के पीए का स्पष्टीकरण आया है। उन्होंने कहा कि माला पहनने वाला व्यक्ति कार्यालय का कर्मचारी है। जो कार्यालय आए लोगों का ध्यान न रखकर खुद फोटो खींचने के लिए आ गया। इस पर सांसद ने डांट दिया।

कानपुर देहात के अकबरपुर लोकसभा सीट से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने एक बार फिर जीत हासिल की है। जिनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे थे। सांसद देवेंद्र सिंह ने माला पहनाने आए एक व्यक्ति को डांट कर भगा दिया। संसद की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में सन्नाटा छा गया।

सांसद की आवाज से छाया सन्नाटा

देवेंद्र सिंह भोले माला पहनने वाले व्यक्ति से बोले- हट, हट निकल जा यहां से। यह सुनकर उसके हाथ रुक गए। इसके बाद भी सांसद अपनी नाराजगी व्यक्त करते रहे। संसद की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी शांत हो गए। सांसद कानपुर स्थित अपने कार्यालय में लोगों के बीच जीत की खुशी बांटने गए थे। इसी दौरान कार्यालय का एक कर्मचारी भी माला पहनने के लिए आ गया। इस पर हुआ नाराज हो गए और उसे डांट दिया।

Updated on:
29 Oct 2024 06:28 pm
Published on:
23 Jun 2024 07:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर