
Mau news, Pc: patrika
Mau Accident News: मऊ जिले में गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के तडियांव के पास रात करीब 12:30 बजे हुई, जब एक अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान बलिया जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नसरतपुर निवासी सुधाकर पांडेय (40) पुत्र स्वर्गीय हरीनाथ पांडेय के रूप में हुई है। सुधाकर मऊ के कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी में किराए के मकान में रहकर जीवन-यापन कर रहे थे। उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम सुधाकर अपनी स्कूटी से नदवासराय (घोसी थाना क्षेत्र) स्थित अपने एक मित्र से मिलने गए थे। देर रात घर लौटते समय तडियांव के पास तेज़ रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुधाकर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी भेज दिया है। अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है।
Published on:
26 Dec 2025 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
