पीलीभीत में भाजपा के प्रत्याशी जितिन प्रसाद विजय की ओर हैं। उन्हें 474887 वोट मिले हैं, जबिक सपा के भगवत सरन गंगवार को 338896 वोट ही पड़े हैं। भाजपा प्रत्याशी करीब 1.36 लाख वोटों से बढ़त बनाये हुये हैं। पीलीभीत में लगभग राउंट पूरे हो चुके हैं। आंवला में भाजपा प्रत्याशी धमेंद्र कश्यप और सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के बीच उठापटक जारी है। आंवला में भाजपा को 407225 और सपा को 401380 वोट मिले हैं। भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप अभी 5845 वोटों से आगे हैं।
बरेली। पीलीभीत में भाजपा के प्रत्याशी जितिन प्रसाद विजय की ओर हैं। उन्हें 474887 वोट मिले हैं, जबिक सपा के भगवत सरन गंगवार को 338896 वोट ही पड़े हैं। भाजपा प्रत्याशी करीब 1.36 लाख वोटों से बढ़त बनाये हुये हैं। पीलीभीत में लगभग राउंट पूरे हो चुके हैं। आंवला में भाजपा प्रत्याशी धमेंद्र कश्यप और सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के बीच उठापटक जारी है। आंवला में भाजपा को 407225 और सपा को 401380 वोट मिले हैं। भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप अभी 5845 वोटों से आगे हैं। जबकि कुछ देर पहले 96 वोटों से पीछे हो गये थे। अब पोस्टल बैलेट निर्णायक भूमिका निभायेंगे। उनके जरिये ही परिणामों की तस्वीर बदलने की संभावना है।
बरेली सीट पर छत्रपाल का दबदबा बरकरार, लगातार बढ़त में
बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार का दबदबा लगातार कायम है। वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी से काफी आगे चल रहे हैं। अब इस बढ़त को घटा पाना इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि अब दो ही राउंड बचे हैं। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार को 390820 वोट मिले, जबकि इंडिया गठबंधन के प्रवीण सिंह ऐरन को 359372 वोट मिले। वह करीब 31448 वोटों से बढ़त बनाये हुये हैं। शाहजहांपुर से भाजपा के अरुण कुमार सागर को 222449 वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी की ज्योत्सना गोंड को 202756 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 19693 वोटों से आगे चल रहे हैं। शाहजहांपुर की सीट भी भाजपा के खाते में जाती दिख रही है।
बदायूं में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लगातार बढ़त बनाये हुए हैं
बदायूं में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को दोपहर तीन बजे तक 2033430 वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी के आदित्य यादव को 195175 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 8168 वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि पहले ये बढ़त तीस हजार वोटों तक पहुंच गई थी। लेकिन अब घटकर दस हजार से कम पर आ गई है। हालांकि बदायूं में अभी दस ही राउंड खुले हैं। हर लोकसभा में करीब 18 राउंड हैं।