यूपी न्यूज

BSP Candidate List 2024:बीएसपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट, पीएम मोदी के सामने कौन लड़ेगा चुनाव, किसे कहां से मिला टिकट

BSP Candidate List 2024: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें मैनपुरी से वाराणसी तक की सीट शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी लोकसभा सीट से बसपा ने अतहर जमाल लारी को चुनावी महासंग्राम में उतारा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2024, 1:46 PM IST
BSP candidate list
BSP candidate list

BSP Candidate List 2024: बसपा (BSP) ने अपनी पांचवी लिस्ट में लिस्ट में मैनपुरी बदायूं वाराणसी सहित 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

BSP Candidate List 2024: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें मैनपुरी से वाराणसी तक की सीट शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी लोकसभा सीट से बसपा ने अतहर जमाल लारी को चुनावी महासंग्राम में उतारा है।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मुस्लिम प्रत्याशी अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा है। इसके अलावा मैनपुरी सीट से शिव प्रसाद यादव, बदायूं से मुस्लिम खाँ बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से क्रांति पांडे, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा शमसुद्दीन, बलिया से ललन सिंह यादव, जौनपुर से श्री कला सिंह पत्नी धनंजय सिंह, गाजीपुर से उमेश कुमार सिंह वाराणसी से अतहर जमाल लारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले बीएसपी ने अपनी पहली लिस्ट में 16 उम्मीदवार दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवार तथा तीसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवार, चौथी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। आज मंगलवार को जारी पांचवी सूची में 11 नाम का ऐलान किया गया है। इस तरह पांचवी सूची में दो ब्राह्मण तीन मुस्लिम, दो ठाकुर, तथा चार ओबीसी कैंडिडेट को अपना उम्मीदवार बनाया है। कुल मिलाकर बसपा ने यूपी की 80 लोकसभा सीट पर अब तक 57 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

Updated on:
16 Apr 2024, 1:46 PM IST
Published on: