
Accident in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें 4 दोस्तों की मौत हो गई। दो दोस्तों ने पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि दो दोस्तों को डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कर की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
जानकारी के मुताबिक, बलिया के नगला थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव के पास शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। दुर्घटना के बाद कार में सवार चार लोग अंदर ही फंस गए। इस दौरान तेज धमाके की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की मदद से चारों लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल पहुंचने पर दो लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।
गौवापार गांव के रहने वाले अभिषेक, कुणाल, गोलू और धनंजय शनिवार की शाम घूमने के लिए नगला बाजार गए हुए थे। चारों घूमने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान निछुआडीह के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सामने एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह से पिचक गई और पलटते हुए खाई में जा गिरी। इस दौरान चारों दोस्त कार में ही फंस गए। घटना के बाद पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक और कुणाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेहतर इलाज के लिए मऊ के लिए गोलू और धनंजय को रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी और चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यहा हादसा हुआ है। फिलहाल इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।