यूपी न्यूज

नोएडा सेक्टर 3 में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद

नोएडा के सेक्टर-3 में अचानक से एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई । मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौजूद हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2022, 4:45 PM IST
photo1665139828.jpeg
भीषण आग

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 3 में शुक्रवार दोपहर एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई । सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है। आग की लपट तेजी से देखते हुए उसके आसपास के कंपनियां को खाली करा दिया गया है।

यह घटना राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के कोतवाली पेज वन के अंतर्गत सेक्टर 3 स्थित सी 14 एक निजी कंपनी में भीषण आग लग गई. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन फायर बिग्रेड की तरफ से बचाव कार्य शुरू है । अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया कि आग कैसी लगी है?

कॉल सेंटर में लगी थी आग
30 सितबंर 2022 को नोएडा के सेक्टर तीन में एक काल सेंटर में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया था । आग की खबर मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों का रेस्क्यू किया। काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिल सकी।

पहले भी हुई ऐसी घटना
इससे पहले भी नोएडा में चौथी आग लगने की घटना है। इसके अलावा आग लगने की घटना 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के लेवाना होटल में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी और 10 अन्य घायल हो गए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर संज्ञान लिया था। और अधिकारियों को घायलों को इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

Updated on:
7 Oct 2022, 4:45 PM IST
Published on: